Jagdalpur Bus Accident Breaking News: जगदलपुर जा रही यात्री बस पलटी, 32 घायल, 8 की हालत गंभीर
Jagdalpur Bus Accident Breaking News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक बड़ी सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। बांदे–पखांजूर मार्ग से होते हुए जगदलपुर जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार 32 यात्री घायल हो गए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को तत्काल कांकेर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
8 यात्रियों की हालत गंभीर, 2 रायपुर रेफर
हादसे में घायल 32 यात्रियों में से 8 की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, दो यात्रियों की स्थिति नाजुक होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज कांकेर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
चालक की लापरवाही से हुआ हादसा
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना चालक की लापरवाही के चलते हुई। बताया जा रहा है कि मोड़ पर बस की रफ्तार कम नहीं की गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।
