Ajit Pawar Died In Plane Crash: महाराष्ट्र के बारामती में विमान हादसा, डिप्टी CM अजित पवार समेत 5 की मौत
Ajit Pawar Died In Plane Crash: महाराष्ट्र के बारामती इलाके में आज सुबह एक निजी विमान क्रैश हो गया, जिसमें राज्य के डिप्टी मुख्यमंत्री अजीत पवार समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई है और कई गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार यह हादसा तब हुआ जब विमान बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग की कोशिश कर रहा था और तभी उसका संतुलन बिगड़कर वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा सुबह लगभग 9 बजे हुआ, जब विमान मुंबई से उड़ान भरकर करीब एक घंटे बाद बारामती की ओर आ रहा था। दुर्घटना के तुरंत बाद राहत-बचाव दल मौके पर पहुँच गया और घायल यात्रियों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
अधिकारी यह भी बता रहे हैं कि विमान में डिप्टी सीएम के अलावा अन्य लोग भी सवार थे और वह बारामती में कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए जा रहे थे। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और अधिकारियों की एक टीम तकनीकी पहलुओं की समीक्षा कर रही है।
