केंद्रीय बजट 2026 को लेकर छत्तीसगढ़ बीजेपी ने बनाई प्रदेश स्तरीय समिति, अमर अग्रवाल संयोजक नियुक्त

Tamil Nadu Election 2026

रायपुर। देश का केंद्रीय बजट 1 फरवरी 2026 को संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी। इससे पहले छत्तीसगढ़ बीजेपी ने बजट को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी ने प्रदेश स्तरीय 6 सदस्यीय समिति का गठन किया है, जो बजट से जुड़े सुझावों, अपेक्षाओं और विश्लेषण का काम करेगी।

इस समिति की संयोजक की जिम्मेदारी पूर्व वित्त मंत्री और वरिष्ठ विधायक अमर अग्रवाल को सौंपी गई है। वहीं समिति में कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी को भी शामिल किया गया है, जिससे बजट को लेकर सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय बन सके।

प्रदेश स्तरीय समिति के सदस्य

संयोजक: अमर अग्रवाल (पूर्व वित्त मंत्री, वरिष्ठ बीजेपी विधायक)

सदस्य

ओपी चौधरी (कैबिनेट मंत्री)

सौरभ सिंह

नंदन जैन

अखिलेश सोनी

अमित चिमनानी

Youthwings