कांग्रेस संगठन सृजन अभियान: मोहन मरकाम को यूपी का AICC ऑब्जर्वर, 6 राज्यों के पर्यवेक्षकों की सूची जारी
मोहन मरकाम
रायपुर: कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने 6 राज्यों के पर्यवेक्षकों की सूची जारी की है। इस क्रम में छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम को बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी ने मोहन मरकाम को उत्तर प्रदेश के लिए AICC ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। कांग्रेस अध्यक्ष की मंजूरी के बाद यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। AICC ऑब्जर्वर के रूप में मोहन मरकाम उत्तर प्रदेश में जिला कांग्रेस कमेटी (DCC) अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।

READ MORE : छत्तीसगढ़ सरकार ने यूनिसेफ को सड़क सुरक्षा जागरूकता में सहयोग के लिए किया सम्मानित…
