Chhattisgarh DA Hike News: छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, सीएम साय ने इतना परसेंट DA बढ़ाने का किया ऐलान

Chhattisgarh DA Hike News: छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी खुशखबरी दी है। राज्य सरकार ने 7वें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। इस बढ़ोतरी के बाद अब छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के समान दर पर महंगाई भत्ता मिलेगा।

मुख्यमंत्री साय ने यह घोषणा रायपुर के रोहिणीपुरम में आयोजित राज्य कर्मचारी संघ के अधिवेशन के दौरान की। उनके इस फैसले को प्रदेश के लाखों कर्मचारियों के लिए नए साल की बड़ी सौगात माना जा रहा है।

सरकार के इस निर्णय से राज्य कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी और बढ़ती महंगाई से राहत मिलेगी। लंबे समय से कर्मचारी संगठन महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग कर रहे थे, जिसे अब सरकार ने स्वीकार कर लिया है।

महंगाई भत्ता बढ़ने से कर्मचारियों के वेतन में सीधा इजाफा होगा, जिससे उनके दैनिक खर्चों को संभालने में मदद मिलेगी। सरकार के इस फैसले से कर्मचारी वर्ग में खुशी की लहर देखी जा रही है।

Youthwings