साल के आखिरी दिन रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 119 अधिकारियों का तबादला

CG PWD Transfer

रायपुर। साल के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिले में टीआई से लेकर एएसआई स्तर के कुल 119 पुलिस अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई पदस्थापना दी गई है। यह आदेश रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा जारी किया गया है।

जारी तबादला सूची में 4 थाना प्रभारी (टीआई), 18 सब-इंस्पेक्टर (एसआई) और 37 असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल हैं। इस फेरबदल के तहत रायपुर जिले के तीन प्रमुख थानों के प्रभारियों को बदला गया है।

नई पदस्थापना के अनुसार, सतीश सिंह गहरवार को कोतवाली थाना प्रभारी, एस.एन. सिंह को कबीर नगर थाना प्रभारी और सुनील दास को गंज थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं भावेश गौतम को ट्रैफिक टीआई नियुक्त किया गया है।

Youthwings