नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 1 से 8 जून तक 18 ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों का मार्ग बदला, देखिए सूची
रायपुर: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने झलवारा स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते जून के पहले सप्ताह में बड़ी संख्या में ट्रेनों को रद्द करने और कुछ को वैकल्पिक मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है। यह कार्य 1 जून से 8 जून 2025 तक चलेगा, जिसके दौरान कुल 18 ट्रेनें रद्द रहेंगी।
रद्द की गई ट्रेनें:
18236 बिलासपुर – भोपाल एक्सप्रेस: 1 से 7 जून तक
18235 भोपाल – बिलासपुर एक्सप्रेस: 3 से 9 जून तक
11265 जबलपुर – अंबिकापुर एक्सप्रेस: 2 से 7 जून तक
11266 अंबिकापुर – जबलपुर एक्सप्रेस: 3 से 8 जून तक
11751 रीवा – चिरमिरी एक्सप्रेस: 2, 4, 6 जून
11752 चिरमिरी – रीवा एक्सप्रेस: 3, 5, 7 जून
12535 लखनऊ – रायपुर एक्सप्रेस: 2 और 5 जून
12536 रायपुर – लखनऊ एक्सप्रेस: 3 और 6 जून
22867 दुर्ग – निजामुद्दीन एक्सप्रेस: 3 और 6 जून
22868 निजामुद्दीन – दुर्ग एक्सप्रेस: 4 और 7 जून
18213 दुर्ग – अजमेर एक्सप्रेस: 1 जून
18214 अजमेर – दुर्ग एक्सप्रेस: 2 जून
18205 दुर्ग – नवतनवा एक्सप्रेस: 5 जून
18206 नवतनवा – दुर्ग एक्सप्रेस: 7 जून
51755 चिरमिरी – अनुपपुर पैसेंजर: 3, 5, 7 जून
51756 अनुपपुर – चिरमिरी पैसेंजर: 3, 5, 7 जून
61601 कटनी – चिरमिरी पैसेंजर: 2 और 7 जून
61602 चिरमिरी – कटनी पैसेंजर: 3 और 8 जून
बदले गए मार्ग वाली ट्रेनें:
15231 बरौनी – गोंदिया एक्सप्रेस: 2 से 6 जून को बरौनी, कटनी, जबलपुर, नैनपुर, बालाघाट होकर
15232 गोंदिया – बरौनी एक्सप्रेस: 2 से 6 जून को गोंदिया, बालाघाट, नैनपुर, जबलपुर, कटनी होकर
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले अपने गंतव्य की जानकारी IRCTC या रेलवे की अधिकृत वेबसाइटों से जरूर लें।
