ED Arrests Soumya Chaurasia: शराब घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व CM की उपसचिव सौम्या चौरसिया गिरफ्तार

ED Arrests Soumya Chaurasia: छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित शराब घोटाले से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व मुख्यमंत्री की उपसचिव रह चुकी सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई राज्य के आबकारी घोटाले की जांच के तहत की गई है।

सूत्रों के अनुसार, ED ने सौम्या चौरसिया को पहले पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया था। पूछताछ के बाद एजेंसी ने उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी को पूछताछ के दौरान अहम जानकारियां मिली हैं, जिसके आधार पर यह कदम उठाया गया।

अब बुधवार को ED सौम्या चौरसिया को विशेष अदालत में पेश करेगी। एजेंसी की ओर से कोर्ट से कस्टोडियल रिमांड की मांग किए जाने की संभावना है, ताकि शराब घोटाले से जुड़े अन्य पहलुओं और कथित नेटवर्क की गहराई से जांच की जा सके।

इस गिरफ्तारी के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति और प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Youthwings