स्कूल में शिक्षकों की कमी, सड़क पर उतरे गुस्साएं बच्चे… ‘टीचर चाहिए’ के लगाए नारे

दुर्ग। दुर्ग जिले के ग्राम बेलौदी में प्राथमिक और मिडिल स्कूल में लंबे समय से शिक्षकों की भारी कमी होने से नाराज बच्चों और अभिभावकों ने सोमवार को दुर्ग-नगपुरा मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर जमकर प्रदर्शन किया। सड़क पर घंटों आवागमन ठप रहा।

 

ग्रामीणों का आरोप है कि दोनों स्कूलों में पिछले 4-6 महीनों से सिर्फ एक-एक शिक्षक ही बचे हैं। बाकी शिक्षक या तो प्रमोशन होकर चले गए या बीएलओ ड्यूटी में लगे हैं। बार-बार शिकायत के बावजूद शिक्षा विभाग ने कोई स्थायी व्यवस्था नहीं की।

 

प्रदर्शनकारियों में एक महिला ने कहा, “हम परमानेंट शिक्षक चाहते हैं। बच्चे बिना पढ़ाई के बैठे हैं।”

 

स्कूल की संकुल प्राचार्य कुमुद सिंह ने बताया कि प्राथमिक स्कूल में 96 और मिडिल स्कूल में 61 बच्चे हैं। पहले दो परमानेंट शिक्षक और प्रधान पाठक थे, लेकिन प्रधान पाठक का प्रमोशन हो गया। दो शिक्षक बीएलओ ड्यूटी में व्यस्त हैं और एक अतिथि शिक्षक भानुप्रताप देवांगन की दुर्घटना में हड्डी टूटने से वे अवकाश पर हैं।

Youthwings