दुबई एयर शो में भारतीय तेजस विमान क्रैश: IAF पायलट की मौत, देखिए वीडियो
दुबई एयर शो में भारतीय तेजस विमान क्रैश
दुबई एयर शो 2025 के दौरान शुक्रवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। भारतीय वायुसेना का तेजस लड़ाकू विमान (LCA Tejas) एरियल डेमोंस्ट्रेशन के दौरान अचानक नियंत्रण खो बैठा और क्रैश हो गया। जमीन से टकराते ही विमान आग के गोले में बदल गया। भारतीय वायुसेना (IAF) ने हादसे में पायलट की मौत की पुष्टि की है, जिससे पूरे देश में शोक की लहर फैल गई है।
IAF का आधिकारिक बयान
IAF ने अपने बयान में कहा—“दुबई एयर शो में आज एक तेजस विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट गंभीर रूप से घायल हुए और दुर्भाग्यवश उनका निधन हो गया। भारतीय वायुसेना इस क्षति पर गहरा दुख व्यक्त करती है और शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है। दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी गठित की जा रही है।”
कैसे हुआ हादसा?
यह घटना लोकल टाइम अनुसार 2:10 PM पर हुई। चश्मदीदों के मुताबिक, तेजस अपने डेमो रूटीन के दौरान अचानक तेज रफ्तार से नीचे गिरा और कोई रिकवरी नहीं दिखाई दी। रिपोर्ट्स का कहना है कि पायलट संभवतः Negative G-Force Turn से उबर नहीं पाए। तेजस ऐसे हाई-परफॉर्मेंस मैन्युवर्स करने में सक्षम है, लेकिन इस बार रीकवरी असफल रही और विमान सीधा जमीन पर जा गिरा। दुर्घटना के बाद एयर शो साइट से काले धुएं का विशाल गुबार उठा, जिससे दर्शकों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
दुबई एयर शो के बीच दुखद घटना
दुबई एयर शो दुनिया के सबसे बड़े एविएशन इवेंट्स में से एक है। इस सप्ताह Emirates और FlyDubai जैसी कंपनियों द्वारा बड़े डिफेंस और एयरक्राफ्ट ऑर्डर्स की घोषणाओं के बीच यह हादसा हुआ, जिसने पूरे शो को शोकमय बना दिया।
तेजस का दूसरा बड़ा हादसा
पिछले दो सालों में यह तेजस का दूसरा क्रैश है। मार्च 2024: जैसलमेर में एक तेजस क्रैश हुआ था, लेकिन उस घटना में पायलट सुरक्षित इजेक्ट हो गए थे। उससे पहले तेजस के 23 साल के इतिहास में कोई क्रैश रिकॉर्ड नहीं था।
क्या है LCA Tejas?
तेजस एक 4.5-जनरेशन मल्टी-रोल कॉम्बैट एयरक्राफ्ट है, जिसे HAL ने विकसित किया है।
मुख्य विशेषताएं
हल्का, फुर्तीला और अत्याधुनिक डिजाइन
एयर-डिफेंस, ऑफेंसिव ऑपरेशन और क्लोज-कॉम्बैट मिशन की क्षमता
Martin-Baker Zero-Zero Ejection Seat—जो 0 स्पीड पर भी पायलट को सुरक्षित बाहर निकाल सकती है
दुर्भाग्यवश इस हादसे में पायलट इजेक्ट नहीं कर पाए।
भारत का तेजस प्रोग्राम
2016: पहला स्क्वाड्रन ‘Flying Daggers’
2021: 83 तेजस Mk-1A का बड़ा ऑर्डर
2024–25: डिलीवरी में देरी
सितंबर 2025: HAL और सरकार में 97 नए तेजस खरीद का समझौता
तेजस भारतीय वायुसेना के आधुनिकीकरण और आत्मनिर्भरता का मुख्य स्तंभ है।
IAF की जांच शुरू
IAF और दुबई अधिकारी संयुक्त जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी तकनीकी खराबी या Negative G-Force Maneuver में मानवीय त्रुटि की ओर संकेत करती है। हालांकि सही कारण कोर्ट ऑफ इंक्वायरी की रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
View this post on Instagram
