PM Kisan 21st Installment : इस दिन आएगी पीएम किसान की 21वीं किस्त, जल्दी करवाएं ये काम वरना….
PM Dhan Dhanya Krishi Yojana
रायपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi) के तहत 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को किसानों के खातों में जमा कर दी जाएगी। केंद्र सरकार ने इसकी तारीख की आधिकारिक घोषणा कर दी है, जिसके बाद देशभर के करोड़ों किसानों को 2,000 रुपये की अगली किस्त मिल सकेगी।
ई-केवाईसी है जरूरी
हालांकि, सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन किसानों ने अभी तक अपनी ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उनकी राशि अटक सकती है। इसलिए समय रहते ई-केवाईसी अपडेट कराना अनिवार्य है। योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिनकी जमीन का विवरण पोर्टल पर दर्ज है, बैंक खाता आधार से लिंक है और जिन्होंने समय पर पहचान सत्यापन करा लिया है।
ग्रामीण किसानों के लिए सुविधाएं
ग्रामीण इलाकों के किसान अपनी ई-केवाईसी के लिए नजदीकी लोक सेवा केंद्र (CSC) पर जा सकते हैं। वहीं, जिन किसानों का बैंक खाता अभी तक आधार से नहीं जुड़ा है, वे डाक भुगतान बैंक के माध्यम से घर बैठे आधार-आधारित खाता खुलवा सकते हैं।
पोर्टल पर देखें अपडेट
किसान PM Kisan आधिकारिक पोर्टल पर ‘किसान कॉर्नर’ के माध्यम से अपनी किस्त की स्थिति, ई-केवाईसी और पात्रता से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं। सरकार ने आधार सत्यापन के जरिए यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया है कि सहायता राशि सही व्यक्ति तक पहुंचे और फर्जी लाभार्थियों को रोका जा सके।
