भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे रायपुर में: 3 दिसंबर को मैच, कब और कहां मिलेंगे टिकट, पूरी जानकारी
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 3 दिसंबर को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वन डे मैच खेला जाएगा। मैच को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं और इसी बीच टिकट बिक्री से जुड़ी जानकारी भी जारी कर दी गई है। इस बार छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने दर्शकों को राहत देते हुए टिकट दरों में कमी की है।
स्टूडेंट्स को बड़ी राहत, टिकट 800 रुपए
पिछली बार स्टूडेंट टिकट की कीमत 1000 रुपए थी, लेकिन इस बार इसे 800 रुपए कर दिया गया है। छात्र अपनी स्टूडेंट ID दिखाकर एक टिकट खरीद सकेंगे। सामान्य दर्शकों के लिए लोअर और अपर स्टैंड की टिकटें 1500 से 3500 रुपए तक उपलब्ध होंगी, जबकि पवेलियन और कॉर्पोरेट बॉक्स सीट्स के दाम पहले की तरह प्रीमियम श्रेणी में रहेंगे।
टिकट मूल्य सूची (स्टैंड्स व अन्य श्रेणियाँ)
स्टैंड्स: 1500, 2500, 3000, 3500 रुपए
सिल्वर: 6000 रुपए
गोल्ड: 8000 रुपए
प्लैटिनम: 10,000 रुपए
कॉर्पोरेट बॉक्स: 20,000 रुपए
टिकट कहाँ और कब से मिलेंगे?
ऑनलाइन टिकट बिक्री: 22 नवंबर से
वेबसाइट — www.ticketgini.in
फिजिकल टिकट: 24 नवंबर से
स्थान — रायपुर इंडोर स्टेडियम
दिव्यांग बच्चों को मिलेगा मैच मुफ्त में देखने का मौका
3 दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने दिव्यांग बच्चों को मैच निशुल्क दिखाने का निर्णय लिया है। उनके लिए आने-जाने हेतु बस सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
