Tejashwi Wins Raghopur: हारते-हारते जीत गए तेजस्वी यादव, राघोपुर से मिली खुशखबरी
Tejashwi Wins Raghopur: बिहार विधानसभा चुनाव की गिनती में महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने राघोपुर सीट से हारते-हारते जीत हासिल की। शुरुआती रुझानों में तेजस्वी यादव पीछे चल रहे थे, लेकिन मतगणना के अंतिम राउंड में उन्होंने बाज़ी पलटते हुए बीजेपी के सतीश कुमार को 13,880 वोटों के अंतर से मात दी। तेजस्वी यादव को कुल 1,16,467 वोट मिले, जबकि सतीश कुमार को 1,02,587 वोट मिले।
राघोपुर से यह तेजस्वी यादव की तीसरी लगातार जीत है। यह उनकी पारंपरिक सीट मानी जाती है, जहां वे 2015 से लगातार विजयी हो रहे हैं।
वहीं, पूरे बिहार में 243 सीटों की गिनती के शुरुआती रुझानों में एनडीए गठबंधन बहुमत की स्थिति में दिख रहा है। शाम 5:22 बजे तक एनडीए 202 सीटों पर आगे था, जिसमें बीजेपी 91 और जदयू 83 सीटों पर आगे चल रही थी। महागठबंधन 35 सीटों पर, AIMIM 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए थे।
शाम 5 बजे तक घोषित परिणामों के अनुसार बीजेपी ने 19, जदयू 10, राजद 1, कांग्रेस 1, AIMIM 2 और अन्य पार्टियों ने जीत हासिल की। राघोपुर से जीत के बाद तेजस्वी यादव ने महागठबंधन के लिए उत्साहजनक शुरुआत की है।
