बिहार रुझानों में BJP की ऐसी बढ़त कि नीतीश की जरूरत नहीं—सरकार बनाना हुआ आसान

बिहार चुनाव रुझान

बिहार चुनाव रुझान

बिहार विधानसभा चुनाव के ताज़ा रुझानों ने एनडीए खेमे में उत्साह भर दिया है। बीजेपी समर्थक कई जगहों पर जश्न मनाते दिखाई दे रहे हैं और इसका वीडियो भी सामने आया है। चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, बिहार में परिणाम पूरी तरह से एनडीए के पक्ष में झुकते नजर आ रहे हैं।

NDA comfortably ahead: BJP के पास अकेले सरकार बनाने की क्षमता

रुझान बताते हैं कि बीजेपी को इतनी सीटें मिल सकती हैं कि पार्टी बिना नीतीश कुमार के समर्थन के भी सरकार बनाने की स्थिति में आ सकती है। एनडीए गठबंधन को कुल 200 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है। इनमें—

BJP: 91 सीटों पर बढ़त

JDU (नीतीश कुमार): 78 सीटें

LJPR (चिराग पासवान): 21 सीटें

HAM (जीतन राम मांझी): 5 सीटें

RLM (उपेंद्र कुशवाहा): 4 सीटें

महागठबंधन पीछे, RJD को केवल 29 सीटों की बढ़त

महागठबंधन का प्रदर्शन कमजोर रहा है। सभी दल मिलकर केवल 37 सीटों पर बढ़त में हैं।

RJD (तेजस्वी यादव): 29 सीटें

कांग्रेस: 5 सीटें

VIP: 0

लेफ्ट पार्टियां: 3 सीटें

IIP (आईपी गुप्ता): 0 सीटें

प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का खाता भी नहीं खुला

चुनाव प्रचार में सबसे अधिक सक्रिय रहने वाली प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के लिए नतीजे बेहद निराशाजनक रहे। पार्टी एक भी सीट पर बढ़त नहीं बना सकी।

राघोपुर में तेजस्वी यादव पिछड़ने लगे

तेजस्वी यादव के लिए यह चुनावी दिन काफी कठिन साबित हो रहा है। अब तक 10 राउंड की गिनती पूरी हुई है और तेजस्वी यादव कभी आगे तो कभी पीछे हो रहे हैं।
8वें राउंड तक वे 500 वोटों से आगे थे, लेकिन 10वें राउंड में वे 3230 वोटों से पीछे हो गए हैं।

Youthwings