Gang Rape at Raipur Farmhouse: रायपुर के फार्महाउस में गैंगरेप की वारदात, जन्मदिन पार्टी में आई युवती से दरिंदगी, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

Gang Rape at Raipur Farmhouse: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। धरसींवा थाना क्षेत्र स्थित एक फार्महाउस में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) की वारदात को अंजाम दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता अपने परिचित के जन्मदिन समारोह में शामिल होने गई थी। वहीं पार्टी के दौरान उसके साथ कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर जबरदस्ती की गई और उसके बाद सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई।

एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा अब भी फरार

मामले की शिकायत मिलने के बाद धरसींवा थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने इस मामले में आरोपी आशीष जोशी, जो तेलीबांधा इलाके का निवासी है, को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं दूसरा आरोपी रूपेंद्र जोशी घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने उसकी तलाश में कई ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है।

पुलिस ने शुरू की गहन जांच

पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, साजिश और नशीला पदार्थ पिलाने की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि मौके से कुछ सबूत भी बरामद किए गए हैं और जांच तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है।

Youthwings