Bihar Election से पहले JDU का बड़ा एक्शन, 4 पूर्व विधायकों समेत 11 नेताओं को पार्टी से निकाला गया
CM Nitish Kumar Health Deteriorated
पटना: Bihar Election से ठीक पहले जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बड़ा राजनीतिक कदम उठाया है। पार्टी ने 4 पूर्व विधायकों समेत कुल 11 नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोपों के बाद की गई है।
इस फैसले ने बिहार की सियासत में हलचल मचा दी है। JDU का यह एक्शन चुनावी माहौल के बीच सख्त अनुशासन संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।
किन नेताओं पर गिरी गाज
JDU से जिन नेताओं को बाहर किया गया है, उनमें पूर्व मंत्री शैलेश कुमार, पूर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद, पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह, पूर्व विधान पार्षद रणविजय सिंह, और पूर्व विधायक सुदर्शन कुमार शामिल हैं। इनके अलावा अमर कुमार सिंह, महुआ सीट से पूर्व प्रत्याशी आस्मां परवीन, लव कुमार, आशा सुमन, दिव्यांशु भारद्वाज और विवेक शुक्ला को भी पार्टी ने निष्कासित किया है।
चुनावी पृष्ठभूमि में बड़ा फैसला
बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं। पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होगी। वहीं 14 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। सभी दलों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है।
इस बार मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच दिलचस्प माना जा रहा है, जबकि जनसुराज पार्टी भी अपने उम्मीदवारों के जरिए नई चुनौती पेश कर रही है।
नीतीश कुमार का आत्मविश्वास
इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बक्सर के डुमरांव और पटना के फुलवारीशरीफ में एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किया।
उन्होंने कहा कि “हमने समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए काम किया है। बिहार में शांति, प्रेम और विकास का माहौल है। बीते 20 वर्षों के सतत प्रयासों से राज्य प्रगति के नए आयाम छू रहा है। आने वाले समय में बिहार देश के सबसे विकसित राज्यों में गिना जाएगा।”
JDU के इस अनुशासनात्मक कदम से यह साफ है कि पार्टी चुनाव से पहले किसी भी तरह की असंतोष या गुटबाजी को बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है।
