Chhattisgarh Morning News : सीएम साय का आज दुर्ग दौरा, बस्तर ओलंपिक का आगाज, ड्राइवर महासंघ की हड़ताल की चेतावनी, जानें आज की बड़ी खबरें

Chhattisgarh Morning News

Chhattisgarh Morning News

Chhattisgarh Morning News: छत्तीसगढ़ की सुबह कई अहम घटनाओं और कार्यक्रमों के साथ शुरू हो रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे, वहीं बस्तर ओलंपिक का आगाज भी आज से होने जा रहा है। इसके अलावा, राज्य में ड्राइवर महासंघ की हड़ताल की चेतावनी और छत्तीसगढ़ आईडियाथॉन–2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि भी चर्चा में है। आइए जानते हैं, आज की प्रमुख खबरें—

सीएम साय का आज दुर्ग दौरा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दोपहर 12:30 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से दुर्ग जिले के लिए रवाना होंगे। वे ग्राम मेड़ेसरा में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 4 बजे रायपुर लौट आएंगे

बस्तर ओलंपिक का आज से आगाज

बहुप्रतीक्षित बस्तर ओलंपिक का आज शुभारंभ हो रहा है। इस आयोजन में कुल 11 खेलों को शामिल किया गया है, जिनमें तीरंदाजी, एथलेटिक्स, फुटबॉल, बैडमिंटन और हॉकी प्रमुख हैं। प्रतियोगिताएं ब्लॉक स्तर से लेकर संभाग स्तर तक आयोजित की जाएंगी। विजेता खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय खेल अकादमी में सीधी भर्ती का अवसर मिलेगा। ओलंपिक का समापन 30 नवंबर को किया जाएगा।

नक्सल प्रभावित क्षेत्र महला पहुंचेंगे गृहमंत्री विजय शर्मा

गृहमंत्री विजय शर्मा आज पखांजूर के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वे पहली बार नक्सल प्रभावित महला गांव (परतापुर थाना क्षेत्र) पहुंचने वाले हैं। उनके आगमन को लेकर प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं की तैयारी पूरी कर ली है।

छत्तीसगढ़ आईडियाथॉन–2025 : 29 अक्टूबर तक आवेदन

स्टार्टअप छत्तीसगढ़ की ओर से रजत जयंती वर्ष 2025 के अवसर पर “छत्तीसगढ़ आईडियाथॉन–2025” लॉन्च किया गया है। इसका उद्देश्य कॉलेजों, आईटीआई, स्किल सेंटरों और इनोवेशन क्लबों के छात्रों व स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित कर राज्य में मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम बनाना है।

राज्यभर से 10 श्रेष्ठ विचार और 10 इनोवेटिव स्टार्टअप्स को चुना जाएगा, जिन्हें राज्योत्सव के डेमोडे-पिचिंग इवेंट में प्रस्तुति का मौका मिलेगा। शीर्ष 5 विचारों और 5 स्टार्टअप्स को ₹51,000 तक का इनाम, मेंटरशिप और प्रदर्शनी का अवसर मिलेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर 2025 है।

ड्राइवर महासंघ की ‘स्टेयरिंग छोड़ो आंदोलन’ की चेतावनी

छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंघ ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो वे आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करेंगे। इस आंदोलन को “स्टेयरिंग छोड़ो आंदोलन” नाम दिया गया है। महासंघ का कहना है कि इससे यात्री और मालवाहक वाहनों का संचालन ठप हो सकता है, जिससे राज्य की यातायात व्यवस्था प्रभावित होगी।

100 रुपए के स्टाम्प पेपर पर 1 नवंबर से प्रतिबंध

राज्य के पंजीयन विभाग ने 100 रुपए के स्टाम्प पेपर पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। यह आदेश 1 नवंबर से प्रभावी होगा। अब अर्जी नवीस को पेपर बेचते समय खरीददार का नाम रजिस्टर में दर्ज करना अनिवार्य होगा।

रायपुर में आज के प्रमुख आयोजन

आध्यात्मिक सत्संग – ओम मंडली शिव शक्ति द्वारा मधुबन सेल्स के सामने खुड़मुड़ा घाट रोड, भाठागांव स्थित ओम मंडली शिव शक्तिधाम में सुबह 8 बजे रुद्राभिषेक और दोपहर 1 बजे सत्संग होगा।

दीपावली मिलन समारोह – गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था रायपुर द्वारा श्रीखाटू श्याम मंदिर, समता कॉलोनी में दोपहर 12 बजे से

कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

 

Youthwings