IPS Transfers: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां

CG PWD Transfer

IPS Transfers: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग ने 7 आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नए पदस्थापन किए हैं। इन बदलावों का उद्देश्य राज्य में पुलिस प्रशासन की कार्यकुशलता बढ़ाना और जिला स्तर पर पुलिस प्रबंधन को और सशक्त बनाना है।

तबादले और नई नियुक्तियां इस प्रकार हैं:

मोहित गर्ग को पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) नियुक्त किया गया है।

चंद्रमोहन सिंह को निदेशक, आपातकालीन सेवाएं की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अंकिता शर्मा को राजनांदगांव की पुलिस अधीक्षक (SP) बनाया गया है, वे सक्ति की एसपी थीं।

यदुवली अक्षय सिदार को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) नियुक्त किया गया है।

रतना सिंह को पुलिस अधीक्षक मनेंद्रगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रफुल्ल ठाकुर को पुलिस अधीक्षक सक्ती बनाया गया है।

Youthwings