महिलाओं के लिए बड़ी भर्ती: 69,197 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों पर आवेदन आमंत्रित
आंगनबाड़ी भर्ती
उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा किए हैं। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने 69,197 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इनमें 7,952 पद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और 61,254 पद सहायिकाओं के लिए आरक्षित हैं। मुख्य सचिव ने सभी अधिकारियों को समयबद्ध और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए नियुक्तियां
पुराने रिक्त पदों के साथ-साथ 306 नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए भी नियुक्तियां की जाएंगी। प्रत्येक जिले में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चयन समिति गठित की जाएगी, जो उम्मीदवारों के चयन में अनियमितताओं को रोकने और निष्पक्ष प्रक्रिया सुनिश्चित करने का काम करेगी।
शैक्षणिक योग्यता और पात्रता
न्यूनतम योग्यता: इंटरमीडिएट (12वीं पास)
आयु सीमा: 18 से 35 वर्ष
पात्रता: केवल महिला उम्मीदवार, जो उसी ग्राम सभा, नगर या वार्ड की निवासी हों, जहां केंद्र स्थित है।
चयन मानदंड: शैक्षणिक मेरिट, गरीबी रेखा से नीचे (BPL) जीवनयापन करने वाली महिलाओं और 5 वर्ष अनुभव वाली सहायिकाओं को वरीयता दी जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया
पूरा चयन और आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया के लिए जल्द ही विभाग अधिकारिक पोर्टल पर विस्तृत दिशानिर्देश जारी करेगा।
महत्वपूर्ण नियम
उम्मीदवार को वहां का निवासी होना अनिवार्य है, जहां के केंद्र के लिए आवेदन कर रही हैं।
चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से शैक्षणिक मेरिट और अनुभव पर आधारित होगी।
BPL परिवार की महिलाएं और अनुभवी सहायिकाएं प्राथमिकता में रहेंगी।
