India vs Australia 2025: रोहित-कोहली फिर पहनेंगे नीली जर्सी, ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम की घोषणा आज

India vs Australia 2025 oneday

India vs Australia 2025 oneday

India vs Australia 2025: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए आज (4 अक्टूबर) टीम का ऐलान किया जाएगा। माना जा रहा है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा की वनडे टीम में वापसी तय है। दोनों दिग्गज आखिरी बार जून 2025 में आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत की जीत का हिस्सा बने थे। उसके बाद से वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं और केवल आईपीएल में नजर आए।

कोहली-रोहित की वापसी तय

रोहित और कोहली पहले ही टेस्ट और टी20 क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। दोनों अब सिर्फ वनडे प्रारूप में खेलेंगे। ऐसे में सेलेक्शन कमेटी उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल करने का निर्णय ले सकती है।

कप्तानी पर होगा फैसला

रोहित शर्मा फिलहाल वनडे कप्तान हैं और उनकी कप्तानी में भारत ने चैम्पियंस ट्रॉफी जीती थी। लेकिन आज की सेलेक्शन मीटिंग में वनडे कैप्टेंसी पर चर्चा हो सकती है। माना जा रहा है कि चयनकर्ता इस विषय पर रोहित से बातचीत करेंगे और भविष्य की रणनीति तय करेंगे।

श्रेयस अय्यर और यशस्वी जायसवाल पर उम्मीदें

टी20 सीरीज के लिए चयनकर्ताओं की नजर श्रेयस अय्यर और यशस्वी जायसवाल पर भी रहेगी। एशिया कप टीम में जगह न पाने वाले इन दोनों खिलाड़ियों की वापसी हो सकती है। साथ ही अभिषेक शर्मा को भी वनडे टीम में आजमाने पर विचार हो सकता है।

ऑस्ट्रेलिया दौरे का कार्यक्रम

भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा अक्टूबर-नवंबर में होगा।

  • 19 अक्टूबर: पहला वनडे (पर्थ)
  • 23 अक्टूबर: दूसरा वनडे (एडिलेड)
  • 25 अक्टूबर: तीसरा वनडे (सिडनी)
  • 29 अक्टूबर: पहला T20 (कैनबरा)
  • 31 अक्टूबर: दूसरा T20 (मेलबर्न)
  • 2 नवंबर: तीसरा T20 (होबार्ट)
  • 6 नवंबर: चौथा T20 (गोल्ड कोस्ट)
  • 8 नवंबर: पांचवां T20 (ब्रिस्बेन)

आज टीम इंडिया का ऐलान क्रिकेट फैन्स के लिए बड़ा दिन होगा। रोहित-कोहली की वापसी और कप्तानी पर फैसला टीम इंडिया की वनडे रणनीति को अगले साल होने वाले बड़े टूर्नामेंट्स के लिए दिशा देगा।

Youthwings