देश में आज से नए GST रेट लागू: रोजमर्रा के सामान से लेकर गाड़ियों तक सस्ते, पीएम मोदी बोले- ‘बचत उत्सव’ की शुरुआत
GST
नई दिल्ली: आज यानी 22 सितंबर से पूरे देश में नए GST दरें लागू हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश को संबोधित करते हुए इसे ‘बचत उत्सव’ करार दिया। उनका दावा है कि इन बदलावों से आम लोगों को कुल मिलाकर करीब ₹2.5 लाख करोड़ की बचत होगी। उन्होंने कहा कि पहले टैक्स में राहत का फायदा मिडिल क्लास को मिला था, अब GST में की गई कटौती गरीबों और नए मिडिल क्लास तक पहुंचेगी।
पीएम मोदी ने बताया कि इससे किसान, महिलाएं, युवा, व्यापारी, दुकानदार और उद्यमियों को सीधे तौर पर फायदा मिलेगा।
क्या-क्या हुआ सस्ता? आइए जानते हैं
एसी और डिशवॉशर पर बड़ी राहत
स्प्लिट AC पर ₹2,800 से ₹5,900 तक की कटौती
विंडो AC ₹3,400 तक सस्ते
कमर्शियल AC सिस्टम भी अब पहले से सस्ते
डिशवॉशर पर ₹8,000 तक की छूट, एंट्री लेवल मॉडल ₹4,000 तक सस्ते
बड़े TV पर जबरदस्त कटौती
43 इंच वाले TV ₹2,500 से ₹5,000 तक सस्ते
55-65 इंच मिड-रेंज मॉडल पर ₹3,400 से ₹20,000 तक की छूट
100 इंच के प्रीमियम TV पर ₹85,800 तक की छूट
रोजमर्रा के सामान सस्ते
तेल, साबुन, शैम्पू, टूथपेस्ट, बेबी प्रोडक्ट्स अब सिर्फ 5% GST
टैल्कम पाउडर, शेविंग क्रीम जैसे ग्रूमिंग प्रोडक्ट्स भी सस्ते
खाने-पीने की चीजों पर राहत
घी पर ₹40-70, मक्खन और पनीर ₹4 सस्ते
नमकीन, भुजिया, इंस्टेंट नूडल्स, जैम, सॉस, चॉकलेट आदि 5% टैक्स स्लैब में
जूस, कॉफी और पानी जैसे ड्रिंक्स पर ₹5 से ₹95 तक की कटौती
रोटी, परांठा, पैक्ड पनीर और UHT दूध अब पूरी तरह टैक्स फ्री
दवाइयां और हेल्थकेयर सेवाएं सस्ती
33 जीवनरक्षक दवाइयां और 3 गंभीर बीमारियों की दवाइयां टैक्स फ्री
बाकी दवाइयों पर GST 12% से घटकर 5%
मेडिकल उपकरण, डायग्नोस्टिक किट्स भी सस्ते
जिम, योग, सैलून, फेशियल और स्पा सेवाएं: अब सिर्फ 5% टैक्स (पहले 18%)
गाड़ियां और टू-व्हीलर्स सस्ते
छोटी गाड़ियां और 350cc तक की बाइक: टैक्स 28% से घटकर 18%
बजट कारों पर ₹40,000 – ₹75,000 तक की कटौती
मिड-रेंज SUV और सेडान पर ₹60,000 – ₹1.56 लाख तक की राहत
प्रीमियम SUV पर ₹1.8 लाख से ₹4.48 लाख तक की कटौती
स्कूटर-बाइक ₹5,600 – ₹18,800 तक सस्ती
कमर्शियल वाहन भी सस्ते
सभी ऑटो पार्ट्स पर अब 18% GST, सप्लाई चेन होगी आसान
खेती और निर्माण सेक्टर को राहत
सीमेंट पर टैक्स 28% से घटाकर 18%
खेती के उपकरण और खाद बनाने के उत्पाद भी सस्ते
होटल, पढ़ाई और बीमा पर भी फायदा
₹7,500 तक के होटल रूम पर टैक्स घटकर 5% (पहले 12%)
कॉपी, पेंसिल, रबर, क्रेयॉन, शार्पनर अब टैक्स फ्री
ज्योमेट्री बॉक्स, स्कूल ट्रे, कार्टन पर सिर्फ 5% टैक्स
जीवन बीमा और हेल्थ इंश्योरेंस पर अब कोई GST नहीं
इसमें टर्म प्लान, ULIP, एंडोमेंट, फैमिली और सीनियर सिटिजन हेल्थ प्लान शामिल
पीएम मोदी का संदेश:
“ये सिर्फ टैक्स रेट में बदलाव नहीं, ये हर घर की बचत का उत्सव है। इससे हर तबके को फायदा मिलेगा – किसान से लेकर मध्यम वर्ग तक।”
