देशवासियों के लिए खुशखबरी! गरीब-मध्यम वर्ग को बड़ी राहत.. PM Modi ने राष्ट्र को संबोधित किया.. जानिए क्या बोले पीएम

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कल से शुरू होने वाले जीएसटी बचत उत्सव की घोषणा की है। उन्होंने देशवासियों को नवरात्रि की भी हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी का यह संबोधन नवरात्रि की पूर्व संध्या पर हुआ।

नवरात्रि के पहले दिन से जीएसटी दरों में कटौती लागू होगी, जिससे कई उत्पादों की कीमतों में कमी आएगी। पीएम मोदी इससे पहले भी नोटबंदी (2016) और कोविड-19 लॉकडाउन जैसी महत्वपूर्ण घोषणाएँ राष्ट्र के नाम संबोधन के माध्यम से कर चुके हैं।

जीएसटी बचत उत्सव और नवरात्रि

पीएम मोदी ने कहा कि नवरात्रि के प्रथम दिवस सूर्योदय के साथ ही नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म लागू हो जाएंगे। इससे गरीब, मध्यम वर्ग, किसान और महिलाएं सहित सभी को बचत का लाभ मिलेगा और रोजमर्रा की चीजें आसानी से खरीद सकेंगे।

जीएसटी के अब केवल दो स्लैब

प्रधानमंत्री ने बताया कि अब केवल 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत टैक्स स्लैब रहेंगे। कई सामान और सेवाएँ या तो टैक्स फ्री होंगी या बहुत सस्ती हो जाएंगी। जो वस्तुएँ पहले 12 प्रतिशत टैक्स में आती थीं, उनमें से 99 प्रतिशत अब 5 प्रतिशत स्लैब में शामिल होंगी।

नागरिक देवो भव: और आत्मनिर्भर भारत

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “नागरिक देवो भव:” के मंत्र के साथ आगे बढ़ते हुए जीएसटी नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म में इसकी झलक दिखाई देगी। इनकम टैक्स और जीएसटी के हाल के फैसलों से देशवासियों को ढाई लाख करोड़ रुपये से अधिक की बचत होगी।

उन्होंने देशवासियों से आग्रह किया कि स्वदेशी सामान खरीदें। पीएम मोदी ने कहा, “हम वो सामान खरीदें जो मेड इन इंडिया हो, जिसमें हमारे नौजवानों की मेहनत और पसीना लगा हो। हर घर स्वदेशी का प्रतीक बने।”

भारत की विकास कहानी को गति मिलेगी

प्रधानमंत्री ने कहा कि ये जीएसटी सुधार भारत की ग्रोथ स्टोरी को accelerate करेंगे। 2014 में अवसर मिलने के बाद जनहित और राष्ट्रहित में GST को प्राथमिकता दी गई। देश अब एक राष्ट्र, एक कर के सपने को साकार कर चुका है। पीएम मोदी ने कहा कि सुधार एक सतत प्रक्रिया है और समय के साथ नेक्स्ट जेनरेशन सुधार भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं।

Youthwings