न्यायधानी में फिर उड़ी कानून व्यवस्था की धज्जियां, सड़क बनी पार्टी स्पॉट.. वायरल हुआ वीडियो

बिलासपुर। सोशल मीडिया लवर युवाओं में बीच सड़क पर केक काटकर और फटाके फोड़कर बर्थडे मनाना इन दिनों एक ट्रेंड बन गया है। न्यायधानी बिलासपुर में हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दर्जनभर युवक अपने दोस्त का बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि युवा न केवल डायलॉगबाजी कर रहे हैं और रील्स बना रहे हैं, बल्कि बीच सड़क पर फटाके भी फोड़ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, यह वीडियो रतनपुर बाईपास रोड का बताया जा रहा है।

घटना का विवरण

वीडियो में लगभग 14-15 युवक शामिल हैं। उन्होंने पहले स्कूटी पर चार केक रखे और फिर बर्थडे बॉस को तलवार से केक काटवाया। इसके बाद जश्न मनाते हुए फटाके फोड़े। युवाओं ने इस पूरी घटना का वीडियो खुद बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

Youthwings