iPhone 17 लॉन्च: नया डिजाइन और फीचर्स से बढ़ा क्रेज, लगी लंबी कतारें

iPhone 17 Launch

iPhone 17 Launch

Apple ने लंबे इंतजार के बाद iPhone 17 सीरीज भारत में शुक्रवार को लॉन्च कर दी है। दिल्ली से लेकर मुंबई तक Apple स्टोर के बाहर बड़ी संख्या में लोग लाइन में खड़े नजर आए। दिल्ली के साकेत सिटीवॉक मॉल में लोग देर रात से ही नए iPhone को खरीदने के लिए इंतजार कर रहे थे।

दिल्ली के ग्राहकों ने बताया कि इस बार डिजाइन और कैमरे में खास सुधार किए गए हैं। प्रोसेसर भी अपग्रेड हुआ है और बैटरी लाइफ भी बेहतर हुई है। एक ग्राहक ने कहा कि भगवा रंग का मॉडल खासा लोकप्रिय होने वाला है।

मुंबई के बीकेसी Apple स्टोर पर भी युवाओं की भारी भीड़ देखने को मिली। अमन चौहान और अमन मेमन जैसे ग्राहक नए iPhone 17 प्रो मैक्स के साथ गेमिंग और अन्य कार्यों के बेहतर अनुभव की उम्मीद कर रहे हैं।

iPhone 17 सीरीज में iPhone 17, iPhone 17 प्रो, iPhone 17 मैक्स और पहला iPhone Air शामिल हैं। भारत में इस नई सीरीज की बिक्री जोर-शोर से शुरू हो चुकी है और लोगों में इसे लेकर काफी उत्साह है।

Youthwings