Flipkart Big Billion Days: आ गई साल की सबसे बड़ी सेल, इन यूजर्स को मिलेगा Early Access; 15 करोड़ से ज्यादा प्रोडक्ट्स होंगे लिस्ट
अगर आप साल की सबसे बड़ी ऑनलाइन सेल Flipkart Big Billion Days का इंतजार कर रहे हैं, तो अब आपका इंतजार खत्म होने वाला है। फ्लिपकार्ट की यह फेस्टिव सेल 9 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। खास बात यह है कि कुछ चुनिंदा यूजर्स को आम ग्राहकों से पहले ही सेल में खरीदारी का मौका मिलेगा। इस बार कंपनी ने सेल का दायरा भी काफी बड़ा किया है और 15 करोड़ से ज्यादा प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराने की तैयारी की है।
इन यूजर्स को मिलेगा Early Access
फ्लिपकार्ट के मुताबिक, Plus, BLACK और Flipkart Credit Card यूजर्स को 8 अक्टूबर से ही Early Access मिल सकता है। यानी इन ग्राहकों के पास बाकी यूजर्स से पहले सेल में शामिल होने और पसंदीदा प्रोडक्ट्स खरीदने का मौका होगा।
फ्लिपकार्ट ग्रुप के CEO कल्याण कृष्णमूर्ति के मुताबिक, इस बार Big Billion Days का पैमाना पहले से कहीं बड़ा होने वाला है। सेल में देश और विदेश के ब्रांड्स के 15 करोड़ से ज्यादा प्रोडक्ट्स उपलब्ध होंगे। इनमें मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, ब्यूटी, होम अप्लायंसेज और फेस्टिव गिफ्टिंग समेत कई कैटेगरी शामिल हैं।
फैशन कैटेगरी की बात करें तो इस बार 1,200 से ज्यादा नए ट्रेंड्स भी पेश किए जाएंगे। कंपनी का दावा है कि इन पर इस साल की सबसे कम कीमतों में से कुछ ऑफर्स मिल सकते हैं।
छोटे कारोबारियों और कारीगरों की भी बड़ी हिस्सेदारी
इस बार की Flipkart Big Billion Days में पिछले साल की तुलना में 60 फीसदी ज्यादा सेलर्स हिस्सा ले रहे हैं। छोटे व्यापारियों, कारीगरों और बुनकरों के 2.5 करोड़ से ज्यादा प्रोडक्ट्स पहले ही फ्लिपकार्ट के फुलफिलमेंट सेंटर्स तक पहुंचाए जा चुके हैं।
इसका मकसद फेस्टिव सीजन में बढ़ने वाली डिमांड के बीच ग्राहकों तक सामान की डिलीवरी को तेज करना है। यानी सेल के दौरान सिर्फ बड़े ब्रांड ही नहीं, बल्कि छोटे कारोबारियों और स्थानीय विक्रेताओं के प्रोडक्ट्स भी बड़ी संख्या में देखने को मिलेंगे।
AI से बदल जाएगी शॉपिंग का तरीका
इस बार Flipkart Big Billion Days में AI का इस्तेमाल भी देखने को मिलेगा। ग्राहक किसी प्रोडक्ट को इमेज, आवाज या टेक्स्ट के जरिए सर्च कर सकेंगे। यानी अगर आपको किसी सामान का नाम नहीं पता है, लेकिन उसकी तस्वीर आपके पास है, तो इमेज के जरिए भी उसे खोजने की सुविधा मिल सकती है।

फेस्टिव सीजन में 2.5 लाख से ज्यादा रोजगार
Big Billion Days और फेस्टिव सीजन की तैयारियों के बीच फ्लिपकार्ट ने 2.5 लाख से ज्यादा नए रोजगार पैदा किए हैं। इनमें करीब 75,000 ऐसे युवा शामिल हैं, जिन्हें पहली बार नौकरी मिली है।
कंपनी ने अपने डिलीवरी नेटवर्क को भी मजबूत किया है। इसके तहत लेह, कारगिल और पूर्वोत्तर भारत के दूर-दराज के इलाकों तक भी तेजी से सामान पहुंचाने की तैयारी की गई है।
Flipkart Minutes पर भी बढ़ेगा दायरा
फेस्टिव सीजन के दौरान Flipkart Minutes पर भी ग्राहकों को बड़ी रेंज मिलने वाली है। यहां 1,400 से ज्यादा कैटेगरी के 77,000 से अधिक प्रोडक्ट्स उपलब्ध होंगे। इसमें रोजमर्रा की ग्रॉसरी से लेकर आखिरी समय की गिफ्टिंग तक के सामान शामिल होंगे।
यानी इस बार Flipkart Big Billion Days सिर्फ बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स या फैशन डिस्काउंट तक सीमित नहीं रहने वाली है। AI आधारित सर्च, ज्यादा सेलर्स, करोड़ों प्रोडक्ट्स और तेज डिलीवरी नेटवर्क के साथ फ्लिपकार्ट इसे अब तक की बड़ी फेस्टिव शॉपिंग सेल बनाने की तैयारी में है।
