Raipur Police Transfer News: 6 थाना प्रभारियों के हुए तबादले, SSP ने जारी किया आदेश
Raipur Police Transfer News
Raipur Police Transfer News: राजधानी रायपुर में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने शहर के 6 थाना प्रभारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इन तबादलों के तहत प्रमुख थानों में नई पदस्थापनाएं की गई हैं, जिससे पुलिसिंग में नई ऊर्जा और गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।
तबादले के अनुसार नई नियुक्तियां इस प्रकार हैं:
कोतवाली थाना प्रभारी अजीत सिंह राजपूत को रक्षित केंद्र भेजा गया है।
शिव नारायण सिंह को डी.डी. नगर थाना से हटाकर कोतवाली थाना की कमान सौंपी गई है।
रविंद्र सिंह, जो मौदहापारा थाना संभाल रहे थे, अब डी.डी. नगर थाना प्रभारी होंगे।
मुकेश शर्मा को रक्षित केंद्र से मौदहापारा थाना प्रभारी बनाया गया है।

