Kangana Ranaut पर विवादित बयान, तमिलनाडु कांग्रेस नेता ने की थप्पड़ मारने की अपील, एयरपोर्ट घटना का भी दिया हवाला
Kangana Ranaut
भारतीय जनता पार्टी सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री Kangana Ranaut को लेकर तमिलनाडु कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने आपत्तिजनक टिप्पणी कर नई बहस छेड़ दी है। नेता ने कहा कि अगर कंगना तमिलनाडु आती हैं, तो उन्हें थप्पड़ मार देना चाहिए। उन्होंने कंगना के पुराने बयानों और चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हुई घटना का भी जिक्र किया।
कांग्रेस नेता का विवादित बयान
तमिलनाडु कांग्रेस के पूर्व प्रमुख के. एस. अलागिरी ने कंगना पर निशाना साधते हुए कहा, “कंगना रनौत कई बार बेतुकी बातें कर चुकी हैं। जब वह दिल्ली एयरपोर्ट पर थीं, तब एक महिला सीआरपीएफ कर्मी ने उन्हें थप्पड़ मारा था। अगर वह तमिलनाडु आएं, तो आपको भी यह बात याद रखनी चाहिए और उन्हें थप्पड़ मार देना चाहिए।”
पुराना ट्वीट बना वजह
यह विवाद तब शुरू हुआ जब अलागिरी से कंगना के पुराने बयान पर सवाल पूछा गया। दरअसल, 2020 में कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के दौरान कंगना ने एक ट्वीट में 73 वर्षीय मोहिंदर कौर को शाहीन बाग की बिल्किस बानो समझ लिया था। उन्होंने कहा था कि “ऐसी महिलाएं 100 रुपये लेकर विरोध प्रदर्शन में शामिल होती हैं।” इस बयान को लेकर कंगना पर भारी आलोचना हुई थी।
एयरपोर्ट थप्पड़ कांड
पिछले साल चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना को महिला कांस्टेबल कुलविंदर कौर ने थप्पड़ मार दिया था। बताया गया कि कांस्टेबल किसान आंदोलन को लेकर कंगना की टिप्पणियों से नाराज थीं। उस समय यह घटना पूरे देश में सुर्खियों में रही थी।
कांग्रेस नेता के इस बयान से राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। भाजपा नेताओं ने इसे अभद्र और असंवैधानिक बताया है, जबकि कांग्रेसी नेता अपने बयान को किसानों के समर्थन से जोड़कर पेश कर रहे हैं।
