सरकार ने नहीं दिया ध्यान, तो ग्रामीणों ने खुद बनाई 12 किमी लंबी सड़क, श्रमदान से शुरू हुआ अनोखा अभियान
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में ग्रामीणों ने मिसाल पेश की है। लंबे समय से खराब सड़कों की वजह से हो रही परेशानी से तंग आकर ग्रामीणों ने खुद ही सड़क की मरम्मत शुरू कर दी है। यह सड़क लगभग 12 किलोमीटर लंबी है, जिस पर बड़े-बड़े गड्ढे और बाधाओं के कारण लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही थी।
तीन गांवों के ग्रामीणों ने मिलकर श्रमदान के माध्यम से सड़क सुधार अभियान शुरू किया है। ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास से गड्ढों को भरने और सड़क को समतल करने का काम किया। उनका कहना है कि यह काम केवल अपनी सुविधा के लिए नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लोगों की सहूलियत के लिए किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के मौसम में खराब सड़कों के कारण गांवों का संपर्क अन्य इलाकों से कट जाता था। वाहन चलाना तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता था। ऐसे में ग्रामीणों ने सरकार का इंतज़ार न करते हुए “अपने दम पर सड़क बनाने” का संकल्प लिया। यह पहल अबूझमाड़ क्षेत्र में जनभागीदारी का एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गई है।
