UPPRPB भर्ती 2025: Computer Operator Grade-A के लिए नोटिफिकेशन जारी

UPPRPB

UPPRPB

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने Computer Operator Grade-A Recruitment 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1352 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 15 जनवरी 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट upprpb.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

पदों का वर्गवार विवरण

UP Police Computer Operator भर्ती 2025 में पदों का कैटेगरी वाइज बंटवारा इस प्रकार है—

अनारक्षित (UR) – 545 पद

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) – 364 पद

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) – 132 पद

अनुसूचित जाति (SC) – 283 पद

अनुसूचित जनजाति (ST) – 26 पद

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास निम्न योग्यताएं होना अनिवार्य है—

12वीं पास (Physics और Mathematics विषय के साथ)

‘O’ Level Computer Course उत्तीर्ण

टाइपिंग स्किल अनिवार्य

आयु सीमा

न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

अधिकतम आयु: 28 वर्ष

आयु की गणना 1 जुलाई 2025 के आधार पर की जाएगी।

आरक्षित वर्गों को शासन नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन करने की प्रक्रिया

आवेदन के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें—

सबसे पहले upprpb.in वेबसाइट पर जाकर OTR (One Time Registration) करें।

OTR ID और पासवर्ड से लॉगिन करें।

व्यक्तिगत जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

आवेदन सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

आवेदन शुल्क

कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क इस प्रकार निर्धारित किया गया है—

General / OBC / EWS – ₹500

SC / ST – ₹400

आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।

चयन प्रक्रिया

UP Police Computer Operator Grade-A भर्ती 2025 के अंतर्गत उम्मीदवारों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा और निर्धारित चयन प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा।

read more : बिजली बिल में दोहरा मापदंड: खैरागढ़ में सरकारी विभागों पर 20 करोड़ बकाया, जनता पर सख्ती

Youthwings