Twisha Sharma Case Update: पति समर्थ 7 दिन की रिमांड पर, AIIMS दिल्ली करेगी दोबारा पोस्टमॉर्टम; जांच में नए खुलासे
Twisha Sharma Case: भोपाल कोर्ट का बड़ा फैसला, समर्थ सिंह की रिमांड मंजूर; AIIMS दिल्ली की टीम करेगी री-पोस्टमॉर्टम, जांच CBI तक पहुंचने की संभावना तेज।
अदालत के ताज़ा फैसले, पति समर्थ की 7 दिन की रिमांड, AIIMS की नई पोस्टमॉर्टम टीम और लगातार सामने आ रहे विवादित दावों ने Twisha Sharma Case को और भी रहस्यमय बना दिया है। जानिए इस हाई-प्रोफाइल मामले में अब तक क्या-क्या हुआ और आगे जांच किस दिशा में जा सकती है ।
Twisha Sharma Case: एक्ट्रेस ट्विशा का पति समर्थ 7 दिन की रिमांड पर : पासपोर्ट जब्त करने के आदेश; AIIMS दिल्ली करेगी दोबारा पोस्टमॉर्टम
एक्ट्रेस और मॉडल Twisha Sharma Case में शनिवार को बड़ा अपडेट सामने आया । भोपाल जिला कोर्ट ने आरोपी पति समर्थ सिंह को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है । इसके साथ ही कोर्ट ने उनका पासपोर्ट जब्त करने का भी आदेश दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच अब और तेज कर दी गई है ।
कोर्ट का बड़ा फैसला: 7 दिन की पुलिस रिमांड मंजूर
शनिवार को समर्थ सिंह को भोपाल जिला कोर्ट में पेश किया गया, जहां पुलिस ने उनकी रिमांड की मांग की थी। कोर्ट ने पुलिस की दलीलों को स्वीकार करते हुए 7 दिन की रिमांड मंजूर कर ली ।
इस दौरान पुलिस ने बताया कि समर्थ से घटना की रात, पारिवारिक विवाद, कॉल डिटेल्स और फरारी के दौरान की गतिविधियों पर पूछताछ की जाएगी ।
AIIMS दिल्ली की टीम करेगी दोबारा पोस्टमॉर्टम
Twisha Sharma Case में एक और बड़ा कदम उठाते हुए ट्विशा शर्मा के शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने का फैसला लिया गया है । इसके लिए AIIMS दिल्ली की चार वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम गठित की गई है ।
यह टीम आधुनिक उपकरणों के साथ रविवार शाम भोपाल पहुंचेगी और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की जाएगी । तब तक शव को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं ।
जांच में CBI एंगल की संभावना
Twisha Sharma Case में मध्य प्रदेश सरकार ने CBI जांच के लिए केंद्र को पत्र लिखा है । इससे केस की जांच अब और बड़े स्तर पर जाने की संभावना बढ़ गई है ।
आखिरी CCTV फुटेज और नए खुलासे
ट्विशा का एक आखिरी CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें वह ससुराल के पास एक ब्यूटी पार्लर में मेकअप कराती नजर आ रही हैं। पुलिस ने इस फुटेज को जांच में शामिल कर लिया है ।
इसके अलावा सामने आया कि ट्विशा ने 12 मई को यात्रा का रिजर्वेशन कराया था और वह कुछ दिनों बाद अजमेर जाने वाली थीं ।
समर्थ पर गंभीर आरोप और पुलिस की जांच
भोपाल पुलिस का कहना है कि समर्थ की फरारी , उसके संपर्कों और संभावित मददगारों की भी जांच की जा रही है । पुलिस यह भी पता लगा रही है कि फरारी के दौरान वह किन लोगों के संपर्क में था ।

परिवार के आरोप और विवाद
ट्विशा के परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि जांच निष्पक्ष नहीं रही । वहीं , समर्थ के जीजा ने इसे “स्क्रिप्टेड सरेंडर” तक बता दिया है ।
हाईकोर्ट का भी हस्तक्षेप
जबलपुर हाईकोर्ट ने मामले में शव के दोबारा पोस्टमॉर्टम की अनुमति दी और AIIMS टीम की निगरानी में प्रक्रिया कराने के आदेश दिए । कोर्ट ने कई याचिकाओं पर भी सुनवाई जारी रखी है ।
ट्विशा शर्मा मौत केस अब केवल एक आपराधिक जांच नहीं बल्कि एक हाई – प्रोफाइल कानूनी लड़ाई बन चुका है । रिमांड, री-पोस्टमॉर्टम और CBI जांच की संभावनाओं ने मामले को और जटिल बना दिया है ।
