HJTIHH Trailer: दो-दो बीवियां और दोनों प्रेग्नेंट! वरुण धवन की नई फिल्म का ट्रेलर रिलीज, ‘गरम मसाला’ की याद दिलाएगी यह कॉमेडी
HJTIHH Trailer: वरुण धवन की रोमांटिक फैिली कॉमेडी में प्यार, प्रेग्नेंसी और जबरदस्त कन्फ्यूजन का तड़का, डेविड धवन की फिल्म का ट्रेलर हुआ वायरल
HJTIHH Trailer: वरुण धवन एक बार फिर कॉमेडी के रंग में लौट आए हैं, लेकिन इस बार मामला प्यार से ज्यादा कन्फ्यूजन का है। दो लड़कियां, डबल प्रेग्नेंसी और रिश्तों का जबरदस्त ट्विस्ट… ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का ट्रेलर देखकर फैंस क्यों कह रहे हैं कि ये साल की सबसे एंटरटेनिंग फिल्म हो सकती है? जानिए पूरी डिटेल।
HJTIHH Trailer: 2 लड़कियों के बीच फंसे वरुण धवन, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन अपनी नई फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। लंबे समय से जिस फिल्म का फैंस इंतजार कर रहे थे, उसका मजेदार ट्रेलर आखिरकार रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में रोमांस, फैमिली ड्रामा और जबरदस्त कॉमेडी का तड़का देखने को मिल रहा है।
फिल्म में वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े और मौनी रॉय लीड रोल में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा मनीष पॉल, राकेश बेदी और जिम्मी शेरगिल भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
रोमांटिक फैमिली कॉमेडी में दिखेगा कन्फ्यूजन का तड़का
फिल्म की कहानी एक मजेदार लव ट्रायंगल पर आधारित है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि वरुण धवन और मृणाल ठाकुर शादीशुदा हैं, लेकिन दोनों का रिश्ता तलाक की कगार पर पहुंच चुका है।
इसी बीच वरुण की जिंदगी में पूजा हेगड़े की एंट्री होती है और दोनों के बीच प्यार हो जाता है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब पूजा का किरदार प्रेग्नेंट हो जाता है। दूसरी तरफ मृणाल ठाकुर का किरदार भी प्रेग्नेंट है। यही सिचुएशन फिल्म को फुल ऑन कॉमेडी और कन्फ्यूजन से भर देती है।

HJTIHH Trailer के कई सीन देखकर दर्शकों को अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की सुपरहिट फिल्म गरम मसाला की याद भी आ रही है।
HJTIHH Trailer में दिखा पुराने गानों का तड़का
फिल्म के ट्रेलर में बीवी नंबर 1 के सुपरहिट गाने ‘चुनरी-चुनरी’ की झलक भी देखने को मिली है, जिसे नए अंदाज में पेश किया गया है। इसके अलावा फिल्म के टाइटल ट्रैक की भी छोटी सी झलक ट्रेलर में सुनाई देती है।
फिल्म का निर्देशन कॉमेडी फिल्मों के लिए मशहूर डेविड धवन ने किया है। यह डेविड धवन और वरुण धवन की चौथी फिल्म है, जिससे फैंस की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।
फिल्म रिलीज से पहले विवाद भी आया सामने
फिल्म रिलीज से पहले विवादों में भी घिर चुकी है। खबरों के मुताबिक बीवी नंबर 1 के प्रोड्यूसर वाशू भगनानी ने फिल्म में गाने के इस्तेमाल को लेकर आपत्ति जताई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि गाने का इस्तेमाल बिना अनुमति के किया गया है।
हालांकि विवाद के बावजूद फिल्म की रिलीज डेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है और फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: IPL 2026: लगातार दूसरे साल प्लेऑफ से बाहर हुई CSK, जानिए किन 5 बड़ी वजहों ने डुबोया चेन्नई का सपना
IPL 2026: लगातार दूसरे साल प्लेऑफ से बाहर हुई CSK, जानिए किन 5 बड़ी वजहों ने डुबोया चेन्नई का सपना
