भारत पर ट्रंप का फिर टैरिफ अटैक, 17 देशों पर 10% अतिरिक्त शुल्क लागू
17 देशों पर लगा टैरिफ, भारत 10% वाले निचले स्लैब में, कुछ देशों पर 12.5% तक शुल्क, स्टील-एल्युमिनियम पर नहीं होगा असर
वाशिंगटन/नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत पर टैरिफ बम फोड़ा है। ट्रंप ने भारत समेत 17 देशों पर 10% अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। अमेरिका ने forced labor (जबरन श्रम) से बने उत्पादों पर 10% Tariff लगाने का ऐलान किया है। नई दरें शुक्रवार से ही लागू हो गई हैं।
क्या है पूरा मामला?
यह फैसला अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (USTR) ने सेक्शन 301 के तहत की गई जांच के बाद लिया है। USTR के अनुसार, यह कार्रवाई उन देशों पर की जा रही है, जिन्होंने forced labor से बने उत्पादों के आयात पर रोक लगाने के लिए पर्याप्त और प्रभावी कदम नहीं उठाए हैं।
किन देशों पर लगा टैरिफ?
भारत के अलावा अर्जेंटीना, बांग्लादेश, कंबोडिया, कनाडा, इक्वाडोर, अल सल्वाडोर, ग्वाटेमाला, होंडुरास, इंडोनेशिया, जॉर्डन, मलेशिया, मेक्सिको, पाकिस्तान, श्रीलंका, त्रिनिदाद एंड टोबैगो और ब्रिटेन को भी 10 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ वाले समूह में रखा गया है। वहीं, अन्य कई देशों पर 12.5 फीसदी तक अतिरिक्त शुल्क लगाया गया है।
भारत को मिली कुछ राहत
भारत को 10 फीसदी वाले निचले टैरिफ स्लैब में रखा गया है, जबकि कुछ अन्य देशों पर 12.5 फीसदी तक अतिरिक्त शुल्क लगाया जाएगा। स्टील, एल्युमिनियम जैसे उत्पाद, जिन पर पहले से अलग सेक्टोरल टैरिफ लागू हैं, इस नए फैसले से प्रभावित नहीं होंगे। ऊर्जा उत्पाद, उर्वरक और USMCA के तहत होने वाला व्यापार भी अतिरिक्त शुल्क से बाहर रखा गया है।
भारत की तैयारी
सूत्रों के अनुसार, पहले 12.5 फीसदी टैरिफ की आशंका को देखते हुए भारत ने forced labor से जुड़े उत्पादों की पहचान और निगरानी के लिए दिशानिर्देश भी तैयार किए थे, ताकि अंतरराष्ट्रीय श्रम मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।

Read more-
