खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 14 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। ये तबादले अस्थायी रूप से अगले आदेश तक प्रभावी रहेंगे। इस संबंध में आदेश विभाग के उप सचिव विजय कुमार चौधरी द्वारा जारी किया गया है।

तबादले की सूची इस प्रकार है:

  • रमिला भगत, सहायक औषधि नियंत्रक को सरगुजा से बस्तर (जगदलपुर) भेजा गया है।

  • आशीष कुमार यादव, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी को बीजापुर से गरियाबंद स्थानांतरित किया गया है।

  • तरूण कुमार बिरला को गरियाबंद से बीजापुर भेजा गया है।

  • सागर दत्ता, खाद्य सुरक्षा अधिकारी को जांजगीर-चांपा से रायगढ़ स्थानांतरित किया गया है।

  • पंकज कुमार नाग को सुकमा से बस्तर (जगदलपुर) और अंकित गुप्ता को कबीरधाम से बिलासपुर भेजा गया है।

औषधि निरीक्षकों के तबादले:

  • चंद्रभान सिंह मरावी को दंतेवाड़ा से धमतरी,

  • कामेश्वरी पटेल को कोरबा से बिलासपुर,

  • सतीश कुमार सोनी को बलरामपुर से गरियाबंद,

  • आलोक मौर्य को सरगुजा से दंतेवाड़ा भेजा गया है।

अन्य कर्मचारियों का स्थानांतरण:

  • फणीभूषण जायसवाल, नमूना सहायक को दुर्ग से बिलासपुर,

  • निधि जायसवाल को बिलासपुर से कोरिया,

  • सुजित मुखर्जी को नवा रायपुर से रायपुर,

  • और चंद्रकला साहू को रायपुर से नवा रायपुर स्थानांतरित किया गया है।

Youthwings