Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Teaser: वरुण धवन बने बाहुबली, जाह्नवी संग रोमांस और धमाकेदार मस्ती
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Teaser
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Teaser: वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की आने वाली फिल्म “सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी” का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है। टीजर में रोमांस, कॉमेडी और ड्रामा का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। फिल्म में वरुण और जाह्नवी के साथ रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। टीजर में गाने और डांस की झलक भी दी गई है, जिसने दर्शकों का उत्साह और बढ़ा दिया है।
वरुण का बाहुबली अंदाज और मजेदार शुरुआत
टीजर की शुरुआत वरुण धवन के कॉमिक अंदाज से होती है। योद्धा जैसे कवच और मुकुट पहनकर खड़े वरुण अपने दोस्त बंटू से पूछते हैं कि वो बाहुबली लग रहे हैं या नहीं। इस पर बंटू का जवाब सबको हंसा देता है कि वरुण बाहुबली नहीं, बल्कि रणवीर सिंह की धोती में प्रभास का पौधा लग रहे हैं। इसके बाद वरुण अपने असली किरदार सनी संस्कारी के रूप में सामने आते हैं, जो एक भोले से लड़के से बदलकर स्टाइलिश और स्वैग से भरा किरदार बन जाते हैं।
जाह्नवी, सान्या और रोहित का धमाकेदार एंट्री
इसके बाद एंट्री होती है जाह्नवी कपूर की, जो लाल साड़ी में नजर आती हैं और फिल्म की “तुलसी कुमारी” बनती हैं। वहीं दूसरी ओर सान्या मल्होत्रा भी दमदार किरदार में नजर आती हैं। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब रोहित सराफ शाहरुख स्टाइल में हेलीकॉप्टर से उतरते हैं। जाह्नवी और सान्या दोनों ही फिल्म में रोहित के किरदार की तरफ आकर्षित दिखाई देती हैं।
गानों और रोमांस से भरपूर कहानी
टीजर में वरुण और जाह्नवी का रोमांस भी साफ झलकता है। फिल्म का गाना “तुझे लागे न नजरिया” की झलक भी देखने को मिलती है। ये गाना सोनू निगम के 1999 की एल्बम मौसम का हिट ट्रैक है, जिसे इस फिल्म में रीक्रिएट किया गया है।
शूटिंग खत्म होने पर मिले थे हिंट
फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद वरुण, जाह्नवी, सान्या और रोहित ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों से ही फिल्म की कहानी का अंदाजा लगाया जा सकता था। एक फोटो में जाह्नवी और सान्या की टी-शर्ट पर लिखा था कि दोनों सनी (वरुण) से प्यार करती हैं लेकिन चाहती विक्रम (रोहित सराफ) को हैं। वहीं वरुण की टी-शर्ट पर उनके दोस्त बंटू का नाम और रोहित की टी-शर्ट पर लिखा था कि वो तुलसी (जाह्नवी) से प्यार करते हैं लेकिन चाहते अनन्या (सान्या) को हैं।
