SIR अपडेट: छत्तीसगढ़ की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 27 लाख नाम कटे, ऐसे करें चेक…

SIR अपडेट

SIR अपडेट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में राज्य निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के समापन के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी है। इस व्यापक सत्यापन अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक और पारदर्शी बनाना रहा, जिसके तहत राज्यभर में घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया गया।

27 लाख से अधिक नाम हटाए गए

निर्वाचन आयोग के अनुसार, SIR प्रक्रिया के दौरान कुल 1 करोड़ 84 लाख 95 हजार 920 मतदाताओं से एनरोलमेंट फॉर्म (EF) प्राप्त किए गए। गहन जांच के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 27 लाख 34 हजार 817 मतदाताओं के नाम हटाए गए। इनमें ऐसे मतदाता शामिल हैं जिनकी मृत्यु हो चुकी है, जो स्थायी रूप से स्थानांतरित हो गए हैं या लंबे समय से अनुपस्थित पाए गए।

अधूरे दस्तावेज़ और पिछली प्रक्रिया से छूटे नाम

ड्राफ्ट सूची में उन मतदाताओं का भी अलग से उल्लेख किया गया है, जो पिछली SIR प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाए थे या जिन्होंने बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए थे। इस कदम का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक त्रुटिरहित और विश्वसनीय बनाना है।

ऑनलाइन ऐसे करें अपना नाम जांच

मतदाता भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://electoralsearch.eci.gov.in पर जाकर EPIC नंबर, जिला, विधानसभा क्षेत्र, वार्ड/गांव और बूथ नंबर के माध्यम से अपना नाम आसानी से खोज सकते हैं। ड्राफ्ट मतदाता सूची डिजिटल, सर्चेबल और डाउनलोड योग्य फॉर्मेट में उपलब्ध कराई गई है।

दावा-आपत्ति की अवधि तय

निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 के बीच अपनी प्रविष्टियों की जांच करें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है, तो निर्धारित अवधि में दावा या आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। सभी आपत्तियों के निराकरण के बाद 21 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।

 

Youthwings