Bigg Boss 19 : इस बार चलेगी ‘घरवालों की सरकार’! सलमान खान ने प्रोमो में किया धमाकेदार ऐलान
सुपरस्टार सलमान खान के चर्चित और विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ (Bigg Boss 19) को लेकर दर्शकों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। शो का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है, जिसमें सलमान खान ने इस बार के सीजन की थीम और रिलीज डेट का खुलासा किया है।
24 अगस्त से होगा शो का आगाज़
जारी प्रोमो में सलमान खान नेता के लुक में दिखाई दे रहे हैं—नीले कुर्ते और हाफ जैकेट में वो मंच से ऐलान करते नजर आते हैं कि इस बार ‘घरवालों की सरकार’ चलेगी। इससे संकेत मिलता है कि इस बार कंटेस्टेंट्स को शो में ज्यादा पावर और कंट्रोल दिया जाएगा।
शो का प्रीमियर 24 अगस्त से रात 10:30 बजे, कलर्स टीवी और JioCinema (जिओ हॉटस्टार) पर होगा।
इस बार ‘पॉलिटिकल थीम’ का तड़का
प्रोमो देखकर साफ है कि इस बार ‘बिग बॉस 19’ की थीम पॉलिटिक्स पर आधारित होगी। सलमान का राजनीतिक अंदाज और डायलॉग डिलीवरी इस सीजन को और दिलचस्प बना रहा है।
JioCinema ने इंस्टाग्राम पर प्रोमो शेयर करते हुए लिखा –
“भाई के साथ लौट आया है बिग बॉस का नया सीजन! और इस बार चलेगी – घरवालों की सरकार।”
इन सितारों की हो सकती है एंट्री
शो को लेकर कंटेस्टेंट्स की चर्चा भी तेज़ हो चुकी है। जिन चेहरों को इस बार ‘बिग बॉस 19’ के लिए अप्रोच किया गया है, उनमें शामिल हैं:
- अपूर्वा मुखीजा (Apoorva Mukhija)
- धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma)
- मिस्टर फैजू (Mr. Faizu)
- श्रीराम चंद्र (Sreeram Chandra)
- भाविका शर्मा (Bhavika Sharma)
- प्रिया रेड्डी (Priya Reddy)
- श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya)
- धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar)
- हुनर हाली (Hunar Hali)
क्या है खास इस सीजन में?
- नई थीम: पॉलिटिकल गेमप्लान
- कंटेस्टेंट्स को मिल सकती है ‘सत्ता की कुर्सी’
- पावर डायनामिक्स में बड़ा ट्विस्ट
- सलमान खान का नया अवतार और नए नियम
अब देखना होगा कि 24 अगस्त से शुरू होने वाला यह नया सीजन TRP की दौड़ में कितनी तेजी से चढ़ता है और क्या यह सीजन दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतर पाएगा या नहीं।
