Sachin Pilot Chhattisgarh Visit: CG दौरे पर कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, संगठन की मजबूती और चुनावी रणनीति को लेकर नेताओं से लेंगे फीडबैक

Sachin Pilot Chhattisgarh Visit

Sachin Pilot Chhattisgarh Visit

Sachin Pilot Chhattisgarh Visit: छत्तीसगढ़ कांग्रेस को फिर से सक्रिय और संगठित करने की कोशिशों के तहत पार्टी के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 23 और 24 जून को दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, विधायकगण, जिला अध्यक्षों और मोर्चा संगठन पदाधिकारियों से अलग-अलग बैठकें करेंगे। इन बैठकों का उद्देश्य आगामी रणनीति तय करना और संगठन की जमीनी स्थिति का फीडबैक लेना है।

पहले दिन होंगे मैराथन बैठकें

सचिन पायलट 23 जून को सुबह 11:30 बजे कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक से अपने दौरे की शुरुआत करेंगे। इसके ठीक एक घंटे बाद, दोपहर 12:30 बजे प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें पार्टी के भीतरू और बाहरी मामलों को लेकर विचार विमर्श होगा।

दोपहर 3 बजे जिला और शहर कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों के साथ बैठक रखी गई है, जिसमें हर जिले की संगठनात्मक स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और स्थानीय स्तर की समस्याओं पर चर्चा होगी।

मोर्चा संगठनों और विधायकों से भी अलग-अलग बैठकें

शाम 4:30 बजे मोर्चा संगठनों, प्रकोष्ठों और विभागाध्यक्षों के साथ विशेष बैठक होगी। इसमें संगठन के कार्यों की समीक्षा और आगे की दिशा तय की जाएगी। बैठक में खास जोर संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने और समाज के हर वर्ग तक पहुंचने पर रहेगा।

रात 8 बजे कांग्रेस विधायकों के साथ बैठक प्रस्तावित है। यह बैठक पार्टी की रणनीति, भाजपा से मुकाबले की तैयारी और जमीनी स्तर पर जनसंपर्क अभियानों की समीक्षा के लिहाज से अहम मानी जा रही है।

दूसरे दिन मीडिया से करेंगे संवाद

सचिन पायलट अपने दौरे के दूसरे दिन यानी 24 जून को सुबह 11:30 बजे रायपुर में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। इस दौरान वे पार्टी की अब तक की समीक्षा बैठक की जानकारी साझा करेंगे। साथ ही, केंद्र सरकार की नीतियों पर कांग्रेस पार्टी की प्रतिक्रिया भी रखेंगे।

संगठन में नई ऊर्जा भरने की कोशिश

पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद से संगठन को फिर से खड़ा करने की चुनौती पार्टी के सामने है। ऐसे में सचिन पायलट का यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। वे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने, गुटबाजी को समाप्त करने और संगठन को धरातल पर मजबूती देने की दिशा में कदम उठाने जा रहे हैं।

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, इस दौरे के बाद कुछ फेरबदल भी संभव है, जिसमें जिला और ब्लॉक स्तर पर नए चेहरों को जिम्मेदारी दी जा सकती है। पायलट का यह दौरा राज्य की राजनीतिक दिशा को तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

Youthwings