RTO e-Challan Scam Alert: इस वेबसाइट पर चालान का ऑनलाइन भुगतान पड़ेगा भारी! पूरा अकाउंट हो सकता है खाली

RTO e-Challan Scam Alert / रायपुर। यदि आप ऑनलाइन ट्रैफिक चालान का भुगतान करते हैं, तो सतर्क हो जाएं। छत्तीसगढ़ में आरटीओ की फर्जी वेबसाइट (क्लोन वेबसाइट) के जरिए लोगों से ठगी किए जाने के मामले सामने आए हैं। साइबर ठग भ्रामक मैसेज भेजकर लोगों को एक लिंक पर क्लिक करने के लिए प्रेरित करते हैं, जिसके जरिए वे व्यक्तिगत जानकारी हासिल कर बैंक खाते से पैसे उड़ा लेते हैं।

परिवहन विभाग, छत्तीसगढ़ ने आम जनता से अपील की है कि ऐसे किसी भी संदिग्ध मैसेज लिंक पर क्लिक न करें, खासकर यदि लिंक किसी व्यक्तिगत मोबाइल नंबर से भेजा गया हो या .apk फाइल डाउनलोड करने को कहा गया हो। विभाग ने स्पष्ट किया है कि https://lnk.ink जैसे शॉर्ट या संदिग्ध लिंक के माध्यम से भेजे गए मैसेज फर्जी हो सकते हैं।

परिवहन विभाग ने बताया कि ट्रैफिक ई-चालान की जांच और भुगतान के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट https://echallan.parivahan.gov.in का ही उपयोग करें। वेबसाइट पर जाकर e-Challan सेक्शन में “Pay Online” पर क्लिक करें, कैप्चा कोड भरें और “Get Detail” विकल्प चुनें। इसके बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज कर चालान से संबंधित पूरी जानकारी देखी जा सकती है।

RTO e-Challan Scam Alert: विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि जब भी कोई ई-चालान जारी किया जाता है, उसकी सूचना केवल आधिकारिक वेबसाइट https://echallan.parivahan.gov.in के माध्यम से ही पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजी जाती है। किसी अन्य लिंक या ऐप के जरिए भेजे गए संदेशों से सावधान रहने की सलाह दी गई है।

 

Youthwings