सरकार के खिलाफ बोलना पड़ा भारी! : मशहूर इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार…

मशहूर इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो

मशहूर इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो

रायपुर: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो पर कथित रूप से आपत्तिजनक और भ्रामक बयान देने के आरोप में उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया गया है। यह मामला सीतापुर थाने में अपराध क्रमांक 471/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 353(2) में पंजीबद्ध किया गया है।

मंत्री-विधायक ने दर्ज कराए थे FIR

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और विधायक रामकुमार टोप्पो ने इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो ने शासकीय भूमि और आंगनबाड़ी कार्यों को लेकर झूठे और निराधार आरोप लगाए। साथ ही जनप्रतिनिधियों की गरिमा को ठेस पहुंचाने, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और पत्रकार न होते हुए भी पत्रकारिता जैसा आचरण कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग करने की बात कही गई है।

पहले से दर्ज हैं कई शिकायतें

पुलिस के अनुसार, आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ इससे पहले भी विभिन्न थानों में गलत सूचना फैलाने को लेकर शिकायतें दर्ज हैं। शुक्रवार को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और मामले की अग्रिम विवेचना जारी है।

READ MORE : 29 से 31 दिसंबर तक ठप रहेगा सरकारी कामकाज, कर्मचारी फेडरेशन का तीन दिवसीय कामबंद आंदोलन

Youthwings