Ratlam Express Train Fire: चलती राजधानी एक्सप्रेस बनी ‘Burning Train’! B1 कोच में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची चीख-पुकार
Ratlam Express Train Fire: रतलाम के पास राजधानी एक्सप्रेस में अचानक भड़की आग से मचा हड़कंप, ट्रेन स्टाफ और फायर ब्रिगेड की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
Ratlam Express Train Fire: नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस अचानक आग की लपटों में घिर गई। B1 कोच में धुआं उठते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आखिर कैसे लगी आग? क्या था हादसे का असली कारण? पढ़िए पूरी रिपोर्ट…
Ratlam Express Train Fire: रतलाम। कोटा रेल मंडल के आलोट और लूनीरीछा स्टेशन के बीच उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तिरुअनंतपुरम से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस के B1 कोच में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते धुआं और लपटें कोच तक पहुंच गईं, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया।
अचानक धुएं से मचा हड़कंप
जानकारी के मुताबिक आग ट्रेन के B1 कोच और जनरेटर यान में भड़की थी। घटना के समय कोच में करीब 68 यात्री मौजूद थे। धुआं फैलते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
ट्रेन स्टाफ ने बचाई यात्रियों की जान
ट्रेन स्टाफ ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए कोच को खाली कराया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा।
Ratlam Express Train Fire: फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।
रेलवे अधिकारियों ने शुरू की जांच
हादसे की जानकारी मिलते ही रतलाम डीआरएम समेत रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच जारी है।

8 से ज्यादा ट्रेनें हुईं प्रभावित
इस हादसे के कारण इस रूट से गुजरने वाली 8 से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि रेलवे प्रशासन हालात सामान्य करने में जुटा हुआ है।
