Chhattisgarh Morning News: सीएम साय के सख्त निर्देश से लेकर अमित शाह के दौरे तक, छत्तीसगढ़ में आज हलचल भरा दिन

Chhattisgarh Morning News

Chhattisgarh Morning News: राजस्व मामलों पर सीएम साय की सख्ती, महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन, अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा और रायपुर में आंधी-तूफान से ब्लैकआउट

Chhattisgarh Morning News: छत्तीसगढ़ की राजनीति, प्रशासन, मौसम और रेलवे से जुड़ी बड़ी खबरों ने आज प्रदेश का माहौल गरमा दिया है। मुख्यमंत्री के सख्त तेवर, कांग्रेस का आंदोलन, अमित शाह का हाईप्रोफाइल दौरा और रायपुर में तूफान के कहर ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। आखिर क्या है पूरा मामला? पढ़िए पूरी रिपोर्ट…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संयुक्त समीक्षा बैठक में सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़, कोरबा और जांजगीर-चांपा जिलों की संयुक्त समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने लंबित राजस्व प्रकरणों के जल्द निराकरण और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

सीएम ने कहा कि प्रदेश में जल्द मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सेवा शुरू की जाएगी, जहां फोन और ऑनलाइन शिकायतों का समयबद्ध समाधान होगा। बैठक में पेयजल संकट, स्वास्थ्य सेवाएं और खरीफ तैयारी पर विशेष फोकस रहा। खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

इसके साथ ही अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई और “ड्रोन दीदी” योजना के तहत महिलाओं को तकनीकी प्रशिक्षण देने पर जोर दिया गया। निजी स्कूलों के खराब बोर्ड रिजल्ट पर भी मुख्यमंत्री ने चिंता जताते हुए जांच के आदेश दिए।

Chhattisgarh Morning News: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का 4 दिवसीय आंदोलन

प्रदेश कांग्रेस ने 17 से 20 मई तक पूरे प्रदेश में महंगाई के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इसके लिए निर्देश जारी किए हैं।

  • 17 मई: पेट्रोल-डीजल कीमतों के खिलाफ पेट्रोल पंपों पर प्रदर्शन
  • 18 मई: खाद्य तेल और राशन की बढ़ती कीमतों के खिलाफ किराना बाजारों में आंदोलन
  • 19 मई: सराफा बाजारों में प्रदर्शन
  • 20 मई: सोशल मीडिया पर वीडियो अभियान

कांग्रेस का दावा है कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है और सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है।

आज रात रायपुर पहुंचेंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज रात 8:30 बजे रायपुर पहुंचेंगे। वे नवा रायपुर स्थित होटल में रुकेंगे।

18 मई को सुबह पुलिस परेड ग्राउंड में डायल 112 के नए वाहनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद जगदलपुर रवाना होंगे जहां नेटनार में जनसुविधा केंद्र का शुभारंभ करेंगे।

शाह लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे और 19 मई को मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में हिस्सा लेंगे। बैठक के बाद उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस भी प्रस्तावित है।

कांग्रेस का बड़ा प्रशिक्षण शिविर 21 जून से

लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस ने प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर की तारीख तय कर दी है। 21 जून से 30 जून तक अभनपुर में संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण आयोजित होगा।

इस शिविर में कांग्रेस के 41 नए जिला अध्यक्ष शामिल होंगे। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी भी प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेंगे।

पार्टी अपने नए जिला अध्यक्षों को संगठन, नीति और रणनीति की ट्रेनिंग देकर आगामी चुनावी तैयारियों को मजबूत करना चाहती है।

Chhattisgarh Morning News: रायपुर में आंधी-तूफान का कहर, कई इलाके ब्लैकआउट

शनिवार शाम रायपुर में तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई। शहर के कई हिस्सों में पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए जिससे घंटों तक ब्लैकआउट की स्थिति बनी रही।

वीआईपी रोड, शंकर नगर और मोवा इलाके में पेड़ गिरने से लंबा जाम लग गया। वीआईपी रोड पर सड़क दुर्घटना की भी खबर सामने आई है। बिजली विभाग की टीमें देर रात तक राहत कार्य में जुटी रहीं।

18 से 25 मई तक चलेगा जनभागीदारी अभियान

प्रदेश में “जन भागीदारी–सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान 18 से 25 मई तक चलाया जाएगा। इसके तहत जनजातीय गांवों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा।

अभियान के दौरान स्वास्थ्य शिविर, सिकल सेल और टीबी जांच, सामाजिक सुरक्षा और पेयजल जैसी सुविधाएं ग्रामीणों तक पहुंचाई जाएंगी। अधिकारी गांवों में जनसुनवाई कर शिकायतों का निराकरण भी करेंगे।

रेलवे अपडेट: जून में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द

चांपा स्टेशन में चौथी रेल लाइन जोड़ने के काम के चलते जून में 73 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इनमें 63 एक्सप्रेस और 10 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं।

रेलवे के मुताबिक कुछ ट्रेनों के रूट बदले जाएंगे, कुछ देरी से चलेंगी और कुछ को आंशिक रूप से समाप्त किया जाएगा। यह कार्य 7 से 19 जून तक कई चरणों में किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, अफवाहों से बचें – कलेक्टर कुंदन कुमार

Mungeli Fuel Supply Update: पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, अफवाहों से बचें – कलेक्टर कुंदन कुमार

Youthwings