सुशासन तिहार में फूटा सांसद Brijmohan Agrawal का गुस्सा, मंच से ही नायब तहसीलदार की लगाई क्लास

जनता की शिकायतों पर भड़के सांसद Brijmohan Agrawal, बोले- “सांसद को कितना पैसा देते हो, बताओ?”

सुशासन तिहार कार्यक्रम में उस वक्त माहौल गरमा गया जब ग्रामीणों की शिकायत सुनते ही सांसद Brijmohan Agrawal मंच पर ही भड़क उठे। नायब तहसीलदार से सीधे सवाल पूछे गए और अधिकारियों को 3 दिन में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए। आखिर क्या है पूरा मामला? पढ़िए पूरी खबर…

सुशासन तिहार में फूटा Brijmohan Agrawal का गुस्सा, मंच में ही यहां के नायब तहसीलदार की लगाई क्लास

राजधानी रायपुर के आरंग थाना क्षेत्र स्थित नगर पंचायत समोदा के हाई स्कूल मैदान में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान उस समय माहौल गरमा गया, जब स्थानीय लोगों ने राजस्व मामलों में लापरवाही और पैसों के लेन-देन को लेकर प्रशासन के सामने गंभीर शिकायतें रखीं।

ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप

कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय समोदा में पदस्थ नायब तहसीलदार गजानंद सिदार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। लोगों का आरोप था कि राजस्व संबंधी मामलों में अनावश्यक देरी की जा रही है और काम के बदले पैसों की मांग की जाती है।

शिकायत सुनते ही भड़के सांसद

जनता की शिकायतें सुनते ही सांसद Brijmohan Agrawal का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने मंच से ही नायब तहसीलदार को जमकर फटकार लगाई और कहा, “जनता को किसको पैसे देने की बात करते हो? सांसद जी को कितना पैसा दिए जो जनता को बोलते हो?”

देखे वीडियो

मंच से ही लगाई अधिकारी की क्लास

सांसद ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सबसे ज्यादा शिकायतें इसी अधिकारी के खिलाफ आती हैं। उन्होंने मंच से सवाल करते हुए कहा, “आपका अभिनंदन करें या क्या करें, बताओ? सबसे ज्यादा शिकायत आपकी आती है।”

अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

कार्यक्रम के दौरान सांसद ने अतिरिक्त कलेक्टर कीर्तिमान राठौर और एसडीएम अभिलाषा पैकरा को निर्देश दिए कि नायब तहसीलदार कार्यालय में लंबित मामलों की समीक्षा की जाए और तीन दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

Brijmohan Agrawal

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और प्रशासनिक कार्यशैली को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Ratlam Express Train Fire: चलती राजधानी एक्सप्रेस बनी ‘Burning Train’! B1 कोच में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची चीख-पुकार

Ratlam Express Train Fire: चलती राजधानी एक्सप्रेस बनी ‘Burning Train’! B1 कोच में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची चीख-पुकार

Youthwings