Raipur Traffic System Change: रायपुर में ट्रैफिक का बड़ा बदलाव, 19 एंट्री पॉइंट पर भारी वाहनों की नो-एंट्री लागू

Raipur Traffic System Change

Raipur Traffic System Change: 15 से 30 अप्रैल तक सुबह 5 बजे से रात 12 बजे तक भारी वाहनों पर रोक, शहरवासियों को जाम से मिलेगी राहत

Raipur Traffic System Change: रायपुर में ट्रैफिक सिस्टम में बड़ा बदलाव, 19 एंट्री पॉइंट पर भारी वाहनों की एंट्री बैन। जानिए नए नियम, समय और किन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध।

Raipur Traffic System Change: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने और सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। शहर के ट्रैफिक सिस्टम में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव लागू किया गया है। पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर के 19 प्रमुख एंट्री पॉइंट्स पर भारी और मालवाहक वाहनों की एंट्री पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

15 से 30 अप्रैल तक लागू रहेगा प्रतिबंध

जारी आदेश के मुताबिक यह नया ट्रैफिक नियम 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान हर दिन सुबह 5 बजे से रात 12 बजे तक शहर की सीमा के भीतर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

Raipur Traffic System Change: रिंग रोड से नहीं मिलेगी एंट्री

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रिंग रोड-01 और रिंग रोड-02 के जरिए अब कोई भी भारी वाहन शहर के अंदर, खासकर रिहायशी इलाकों में प्रवेश नहीं कर सकेगा। इससे शहर के अंदर ट्रैफिक दबाव कम होने की उम्मीद है।

 

Raipur Traffic System Change

इन 19 एंट्री पॉइंट्स पर रहेगा खास फोकस

प्रशासन ने जिन 19 प्रमुख एंट्री पॉइंट्स को चिन्हित किया है, उनमें तेलीबांधा, टाटीबंध, भाठागांव और पचपेड़ी नाका जैसे व्यस्त इलाके शामिल हैं। इन स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी ताकि नियमों का सख्ती से पालन हो सके।

Raipur Traffic System Change: क्यों लिया गया यह फैसला?

पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला के अनुसार, यह निर्णय ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से लिया गया है। इससे आम जनता को जाम से राहत मिलने के साथ-साथ सुरक्षित सफर भी सुनिश्चित होगा।

यह भी पढ़ें: Raipur PNG Service: रायपुर में नेचुरल गैस पाइपलाइन का काम शुरू होगा, हरियाणा सिटी गैस को मिली जिम्मेदारी

Youthwings