छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों की छुट्टियों पर 3 महीने की रोक, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

CG Holiday

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के शासकीय कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए बड़ा फैसला लेते हुए आगामी तीन महीनों तक छुट्टियों CG Holiday पर रोक लगा दी है। यह निर्णय राज्य में आयोजित होने वाले महत्वपूर्ण कार्यक्रमों जैसे सुशासन तिहार और जनगणना को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। सरकार का उद्देश्य इन बड़े प्रशासनिक कार्यों को बिना किसी बाधा के समय पर और सुचारू रूप से पूरा करना है। सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इस अवधि में कर्मचारियों को सामान्य परिस्थितियों में CG Holiday नहीं मिलेगा। हालांकि, अत्यंत आवश्यक स्थिति में संबंधित कर्मचारी या अधिकारी सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति लेकर ही छुट्टी पर जा सकेगा।

बिना अनुमति छुट्टी पर जाने पर होगी सख्त कार्रवाई

सरकार ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि कोई भी शासकीय सेवक बिना पूर्व स्वीकृति के CG Holiday पर नहीं जा सकेगा। यदि कोई कर्मचारी या अधिकारी बिना अनुमति के अनुपस्थित पाया जाता है, तो इसे गंभीर अनुशासनहीनता माना जाएगा। ऐसी स्थिति में संबंधित कर्मचारी के खिलाफ सेवा नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। इतना ही नहीं, बिना सूचना के अनुपस्थिति को “स्वैच्छिक अनुपस्थिति” मानते हुए इसे ब्रेक इन सर्विस (सेवा में व्यवधान) के रूप में भी दर्ज किया जा सकता है, जिसका असर कर्मचारी के करियर और सेवा लाभों पर पड़ सकता है।

आकस्मिक अवकाश में भी देना होगा पूर्व सूचना

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी कर्मचारी को आकस्मिक परिस्थिति में CG Holiday लेनी पड़े, तब भी उसे यथासंभव पहले सूचना देना अनिवार्य होगा।कर्मचारी को दूरभाष या किसी डिजिटल माध्यम के जरिए अपने वरिष्ठ अधिकारी को इसकी जानकारी देनी होगी। इसके साथ ही, कार्यालय लौटने के बाद उसे इस सूचना की लिखित पुष्टि भी करनी होगी।

CG Holiday

लंबी CG Holiday से पहले कार्यभार सौंपना जरूरी

यदि किसी कर्मचारी को किसी विशेष कारण से लंबे अवकाश, जैसे अर्जित अवकाश (Earned Leave), पर जाना आवश्यक हो, तो उसे पहले अपने कार्यों का पूरा प्रभार किसी अन्य अधिकारी या कर्मचारी को सौंपना होगा। सरकार ने निर्देश दिया है कि यह प्रक्रिया विधिवत और आधिकारिक रूप से पूरी की जानी चाहिए, ताकि संबंधित विभाग के कामकाज पर किसी प्रकार का असर न पड़े।

सुशासन तिहार और जनगणना के चलते लिया गया फैसला

राज्य सरकार ने अपने आदेश में कहा है कि आने वाले समय में सुशासन तिहार और जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य प्रस्तावित हैं। इन कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए सभी कर्मचारियों की सक्रिय उपस्थिति और भागीदारी जरूरी है। इसी कारण से प्रशासन ने यह सख्त निर्णय लिया है, ताकि किसी भी स्तर पर कार्य में बाधा न आए और सभी योजनाएं तय समय सीमा के भीतर पूरी की जा सकें।

सभी विभागों को निर्देशों का सख्ती से पालन करने के आदेश

सरकार ने सभी विभागों और कार्यालयों को इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को भी CG Holiday जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वे अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की उपस्थिति और कार्यप्रणाली पर नजर रखें।

read more : छत्तीसगढ़ मंडी बोर्ड उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 26 अप्रैल को, CG Vyapam ने जारी किए सख्त दिशा-निर्देश

CG Holiday

Youthwings