रायपुर में तहसीलदारों का बड़ा फेरबदल: कलेक्टर ने जारी की ट्रांसफर लिस्ट

Raipur Tehsildar Transfer

रायपुर जिले में राजस्व प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। कलेक्टर की ओर से जारी आदेश के तहत कई तहसीलदारों का स्थानांतरण करते हुए उन्हें नई पदस्थापनाएं दी गई हैं। इस फैसले के बाद जिले के प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है।

प्रमुख तहसीलों में बदले गए अधिकारी

जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार आरंग, धरसीवां, मंदिर हसौद, खरोरा और गोबरा नवापारा जैसी महत्वपूर्ण तहसीलों में नए तहसीलदारों की नियुक्ति की गई है। स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

Raipur Tehsildar Transfer

Youthwings