रेलवे में अप्रेंटिस बनने का मौका: 22 दिसंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन, जानें पूरी डिटेल्स…

रेलवे में अप्रेंटिस बनने का मौका

रेलवे में अप्रेंटिस बनने का मौका

रेलवे नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स (PLW) ने 225 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। खास बात यह है कि कुछ पदों पर 8वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकेंगे, जबकि तकनीकी ट्रेड्स के लिए 10वीं + ITI आवश्यक है। इच्छुक उम्मीदवार 22 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

योग्यता मानदंड (Eligibility Criteria)

इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक (डीजल), फिटर, इंजीनियर ट्रेड:
10वीं पास (गणित एवं विज्ञान के साथ) और न्यूनतम 50% अंक।

वेल्डर (G&E) ट्रेड:

सिर्फ 8वीं पास भी आवेदन योग्य।

सभी ट्रेड्स में संबंधित ITI सर्टिफिकेट अनिवार्य।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

SC / ST / PwBD / महिलाएं: कोई शुल्क नहीं

अन्य उम्मीदवार: ₹100 (बैंक शुल्क सहित)

चयन प्रक्रिया (Selection Procedure)

अप्रेंटिस चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट आधारित रहेगी। 10वीं और ITI दोनों के अंकों का औसत निकालकर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। मेरिट के आधार पर चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।

स्टाइपेंड (Stipend Structure)

पहला वर्ष: ₹9,600 प्रति माह

दूसरा वर्ष: ₹10,560 प्रति माह

तीसरा वर्ष: ₹11,040 प्रति माह

(अवधि उम्मीदवार के ITI ट्रेड व प्रशिक्षण अवधि पर निर्भर करेगी)

ऐसे करें आवेदन (How to Apply)

आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करें

“New Registration” के माध्यम से पंजीयन करें

लॉगिन कर सभी विवरण सही-सही भरें

फोटो, हस्ताक्षर, ITI सर्टिफिकेट और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें

आवश्यकतानुसार शुल्क जमा करें

आवेदन सबमिट कर उसकी प्रति डाउनलोड कर सुरक्षित रखें

Youthwings