Trains Cancelled in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में कई मेमू पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 8 से 13 दिसंबर तक प्रभावित रहेगा संचालन

Chhattisgarh Train News

Trains Cancelled in Chhattisgarh: यात्रीगण कृपया ध्यान दें… आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बाराद्वार स्टेशन में चौथी लाइन कनेक्टिविटी का काम 8 दिसंबर से 13 दिसंबर तक किया जाएगा। इस कार्य के चलते बिलासपुर–रायगढ़ रेलखंड पर चलने वाली कई मेमू पैसेंजर ट्रेनें रद्द की गई हैं।

कौन-कौन सी ट्रेनें रहेंगी रद्द?

  • 68738/68737 बिलासपुर–रायगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर – रद्द
  • 68736 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू पैसेंजर – रद्द
  • 68735 रायगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर – रद्द

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा योजना में आवश्यक बदलाव कर लें और टिकट बुक करने से पहले रद्द ट्रेनों की जानकारी अवश्य चेक करें। अधिकारियों का कहना है कि चौथी लाइन कनेक्टिविटी का काम पूरा होने के बाद रेल मार्ग और अधिक सुचारू होगा और तेज गति से ट्रेनों के संचालन में मदद मिलेगी।

Youthwings