PM inaugurates Shanti Shikhar: प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रह्माकुमारी संस्थान के ‘शांति शिखर’ भवन का किया लोकार्पण

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘शांति शिखर’ भवन का किया लोकार्पण

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘शांति शिखर’ भवन का किया लोकार्पण

रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को रायपुर पहुंचे, जहां उन्होंने नवा रायपुर के सेक्टर-20 स्थित ब्रह्माकुमारी संस्थान के नवनिर्मित शांति शिखर रिट्रीट सेंटर – एकेडमी फॉर ए पीसफुल वर्ल्ड का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर राज्यपाल रमेश डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, संस्थान की अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी जयंती, महासचिव डॉ. बीके मृत्युंजय और रायपुर की संचालिका बीके सविता भी उपस्थित रहीं।

शांति और विकास का संदेश

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘शांति शिखर’ सिर्फ एक भवन नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मकता और आत्मबल का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जब विकास के साथ मूल्यों का संतुलन बना रहे, तभी समाज सच्चे अर्थों में आगे बढ़ता है। साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

सात वर्षों की मेहनत से बना शांति शिखर

इस भव्य भवन का निर्माण कार्य 15 जनवरी 2018 को शुरू हुआ था। भवन ठोस मिट्टी पर नहीं था, इसलिए गहराई तक नींव डालकर स्लैब तैयार किया गया। इसके निर्माण में जोधपुर से मंगाए गए गुलाबी पत्थरों (Pink Stone) का उपयोग किया गया, जिन्हें करीब 150 ट्रकों के माध्यम से लाया गया था। राजस्थान के कुशल कारीगरों ने सात वर्षों की मेहनत से इसे पूरा किया, जिससे यह भवन राजस्थानी स्थापत्य शैली का शानदार उदाहरण बन गया है।

 

Youthwings