Transfer News: पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, एसपी रत्ना सिंह ने कई थाना प्रभारियों के तबादले किए

CG Transfer News

CG Transfer News

छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। एसपी रत्ना सिंह ने मंगलवार को आदेश जारी करते हुए कई थानों के प्रभारी निरीक्षकों को स्थानांतरित कर दिया है।

इन अधिकारियों के तबादले हुए

निरीक्षक दीपेश सैनी — थाना खडगंवा से थाना मनेन्द्रगढ़ प्रभारी बनाए गए।

निरीक्षक जवाहर लाल गायकवाड़ — रक्षित केंद्र मनेन्द्रगढ़ से थाना पोंडी प्रभारी नियुक्त।

निरीक्षक मनीष धुर्वे — थाना पोंडी से हटाकर जिला विशेष शाखा (अजाक प्रकोष्ठ) प्रभारी बनाए गए।

निरीक्षक विवेक पाटले — अजाक प्रकोष्ठ से हटाकर सायबर सेल प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई।

उप निरीक्षक सुनील तिवारी — थाना मनेन्द्रगढ़ से स्थानांतरित कर थाना खडगंवा प्रभारी बनाए गए।

Youthwings