IND vs AUS 4th T20 Match: भारत 48 रनों से जीता, ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ 119 पर किया ढेर

IND vs AUS 4th T20 Match: भारतीय टीम ने चौथे टी20 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 48 रन से हराया और पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की मजबूत बढ़त हासिल कर ली। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि टी20 प्रारूप में टीम का दबदबा कायम है।

पहले बल्लेबाजी कर भारत ने बनाए 167 रन

भारत ने पहले खेलते हुए 167 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम पूरी तरह बिखर गई और 18.2 ओवर में 119 रन पर ही सिमट गई। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार सामूहिक प्रदर्शन किया और कंगारू बल्लेबाजों को एक पल के लिए भी टिकने नहीं दिया।

सुंदर बने मैच के हीरो

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए मात्र 3 रन देकर 3 विकेट चटकाए और मैच के हीरो बने।
उनके अलावा अक्षर पटेल और शिवम दुबे ने 2-2 विकेट लिए, जबकि अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती को एक-एक सफलता मिली।

अब सीरीज भारत के कब्जे में

इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त बना ली है। अब आखिरी और पांचवां मुकाबला 8 नवंबर को ब्रिसबेन में खेला जाएगा।
अगर ऑस्ट्रेलिया अगला मैच जीतता भी है, तो सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्म होगी, लेकिन भारत सीरीज हार नहीं सकता।
पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था।

 

Youthwings